केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने समेत इन मंत्रियों ने संभाला अपने कार्यक्षेत्र का पदभार, यहां पढ़ें पूरी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई कैबिनेट मंत्रियों ने सोमवार को अपने क्षेत्र का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसमें स्मृति ईरानी, जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह, रविशंकर प्रसाद और डॉक्‍टर हर्षवर्धन प्रमुख रूप से शामिल हैं।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने समेत इन मंत्रियों ने संभाला अपने कार्यक्षेत्र का पदभार, यहां पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई कैबिनेट मंत्रियों ने सोमवार को अपने क्षेत्र का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसमें स्मृति ईरानी, जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह, रविशंकर प्रसाद और डॉक्‍टर हर्षवर्धन प्रमुख रूप से शामिल हैं। इससे पहले शनिवार को अमित शाह ने केंद्रीय गृहमंत्री पद का, राज कुमार सिंह ने ऊर्जा मंत्रालयों का, प्रकाश जावेड़कर ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का, बाबुल सुप्रिया ने पर्यावरण एवं वन्य राज्य मंत्री का और पूर्व गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्‍ली में रक्षा मंत्रालय का पदभार ग्रहण किया था।

इन मंत्रियों ने संभाला पदभार...


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महिला और बाल विकास मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया है। ईरानी ने 2014 में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गई थींं। इसके बावजूद उन्‍हें मंत्री पद दिया गया था। वे करीब दो साल तक मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रहींं। एक विवाद के चलते उन्हें दो साल से पहले ही इस मंत्रालय से हटा दिया गया। इसके बाद उन्हें टेक्सटाइल मंत्रालय दे दिया गया था। इस बार भाजपा खेमें में स्मृति ईरानी की जीत को खास तव्वजो दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें- मोदी कैबिनेट: इन मंत्रि‍यों का नहीं बदला विभाग, ये है खास वजह


जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है। समाजसेवी अन्ना हजारे के आंदोलन से जुड़े जनरल वीके सिंह साल 2014 में बीजेपी में शामिल हुए थे। 2014 में गाजियाबाद से चुनाव जीतने के बाद विदेश राज्यमंत्री रहे थे।



इसे भी पढ़ें-केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने संभाला कृषि मंत्री पदभार, कहा- किसान समृद्ध होगा, तभी होगा देश का विकास

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद कानून और न्याय मंत्रालय का प्रभार ग्रहण किया है। गौरतलब है कि मोदी सरकार की पिछली सरकार में उन्हें कानून मंत्री समेत सूचना व प्रसारण मंत्रालय मंत्री का पद संभाला था। एक बार फिर उन्हें पीएम मोदी के मंत्रिपरिषद में जगह मिली।


डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने सोमवार को नई दिल्ली में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के रूप में पदभार संभाला है। इस दौरान वह साइकिल चलाते हुए अपने कार्यालय पहुंचे। दिल्ली लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज की है। डॉ हर्ष वर्धन चांदनी चौक सीट से दूसरी बार चुनाव जीते हैं। वे पिछली सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के बाद विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री भी रहे थे।


राव इंद्रजीत सिंह ने सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पदभार ग्रहण किया है। ये हरियाणा के दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह के सुपुत्र हैं। राव इंद्रजीत सिंह गुडगांव से लोकसभा सीट जीतकर कैबिनेट में स्‍थान बनाया है। इससे पहले राव इंद्रजीत सिंह 1977 से 1996 के बीच 4 बार विधानसभा सदस्य के रूप में चुने जा चुके हैं।


  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.