मंदसौर कांड : 6 साल से बिस्तर पर पड़े दिव्यांग को पुलिस ने बनाया आरोपी  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मंदसौर कांड : 6 साल से बिस्तर पर पड़े दिव्यांग को पुलिस ने बनाया आरोपी  प्रतीकात्मक फ़ोटो (साभार -नेट)

भोपाल (आईएएनएस)| मंदसौर में जून महीने में हुई हिंसा और आगजनी के मामले में आरोपी बनाए गए 32 लोगों में से एक ऐसा भी आरोपी है जो दिव्यांग है और बीते छह साल से बिस्तर से अपने सहारे उठ भी नहीं सकता।

ये भी पढ़ें- सुलगते मन्दसौर की कुछ ख़ास बातें, क्या आप जानते है ?

विधानसभा में शुक्रवार को चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने दिव्यांग को आरोपी बनाकर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किए जाने का मसला उठाया। उन्होंने बताया कि छह जून को मंदसौर में किसानों पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने आरोपियों को खोजने के लिए 32 लोगों की सूची जारी कर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

रावत ने इस सूची में एक दिव्यांग का भी नाम होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "नानूराम चर्मकार का बेटा बद्रीलाल दिव्यांग है और वर्ष 2011 से बिस्तर पर पड़ा है और वह चल भी नहीं सकता। उसे भी पुलिस ने आरोपी बना दिया है।"

ये भी पढ़ें- किसान आंदोलन की आग में सुलगता मन्दसौर

प्रदेश में 2 जून से 10 जून तक हुए किसान आंदोलन के दौरान 6 जून को मंदसौर में पुलिस की गोलियों और लाठियों से 6 किसान मारे गए थे। इस दौरान आगजनी भी हुई थी। पुलिस ने आगजनी व हिंसा की अन्य घटनाओं में शामिल लोगों की जो सूची बनाई है, जिसमें 32 नाम हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

               

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.