बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान मोरा से छह लोगों की मौत, हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान मोरा से छह लोगों की मौत, हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।

ढाका (भाषा)। बांग्लादेश में आज चक्रवाती तूफान मोरा की वजह से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। चक्रवात के दौरान 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के कारण तटीय क्षेत्रों से करीब 3,00,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

बांग्लादेश के मौसम विज्ञान विभाग ने एक विशेष मौसम बुलेटिन में कहा कि चक्रवाती तूफान उत्तरी बंगाल की खाड़ी में उत्तर की ओर बढ़ गया और कोक्स बाजार और चटगांव के मुख्य बंदरगाह के बीच स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे पहुंचा।

ये भी पढ़ें- इस बीमारी से 10 हजार बच्चों की हो चुकी है मौत, फिर भी टीका लगवाने से कतरा रहे लोग

आगे इसके उत्तरी दिशा में बढ़ने की संभावना है। स्थानीय मीडिया की खबर के मुताबिक कॉक्स बाजार और रंगामती में तूफान के दौरान छह लोगों में से एक की मौत हृदयाघात से और बाकी की मौत पेड़ और मकान गिरने से हुई।

‘डेली स्टार' की रिपोर्ट के अनुसार मोरा के कारण बांग्लादेश की उत्तरी खाड़ी, तटीय जिलों और समुद्री बंदरगाहों में बारिश या गरज के साथ छींटे पड़े और जोरदार हवाएं चलीं। कोक्स बाजार के मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ए के एम नजमुल हक ने कहा, ‘‘सुबह छह बजे से सात बजे के बीच सैंट मार्टिंस द्वीप में हवाएं 130 किलोमीटर प्रति घंटा और कोक्स बाजार में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।''

तूफान के बाद तबाही का मंजर।

चटगांव अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और कोक्स बाजार हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली सभी उड़ानें भी रद्द कर दी गईं। ‘बी डी न्यूज' ने आपदा प्रबंधन मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष के एक प्रवक्ता अतिरिक्त सचिव गुलाम मुस्तफा के हवाले से कहा कि करीब 3,00,000 लोगों को उन 10 जिलों से सुरक्षित आश्रयों में पहुंचाया गया, जहां चक्रवात आने का सबसे अधिक खतरा था।

ये भी पढ़ें- 79 साल बाद जागा द्रविड़नाडु का जिन्न, पढ़िए क्यों भारत के ये 4 राज्य कर रहे अलग देश की मांग

ओड़िशा में मछुआरों से समुद्र में नहीं जाने को कहा गया

बांग्लादेश तट को आज पार कर गए चक्रवाती तूफान मोरा के गहराने के कारण ओडिशा में मछुआरों से समुद्र की तरफ नहीं निकलने को कहा गया है। चक्रवात की वजह से राज्य के कई जगहों पर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के कार्यालय के मुताबिक उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाडी के ऊपर से तूफान उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ा है और ताजा संकेत है कि यह मंगलवार की सुबह चटगांव के करीब 30 किलोमीटर दक्षिण में बांग्लादेश तट को पार कर गया। इस प्रणाली के बहुत हद तक उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर जाने तथा चक्रवाती तूफान के कमजोर होने और फिर इसके गहरे दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

           

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.