प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को विकास के नाम पर चुनाव लड़ने की दी खुली चुनौती

Kushal MishraKushal Mishra   16 Oct 2017 6:45 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को विकास के नाम पर चुनाव लड़ने की दी खुली चुनौतीगुजरात की राजधानी गांधीनगर में लोगों को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

नई दिल्ली। गुजरात दौरे पर गांधी नगर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात गौरव यात्रा के समापन के मौके पर आयोजित किए गए गुजरात गौरव महासम्मेलन में सोमवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी जमानती पार्टी है और मैँ आज कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि कांग्रेस भाजपा के साथ विकास पर चुनाव लड़े।

मोदी ने जीएसटी का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस जीएसटी पर गुमराह कर रही है। मगर जीएसटी का फैसला भाजपा ने अकेले नहीं किया, बल्कि सभी राज्यों की सत्तारूढ़ दलों ने किया है और उसमें कांग्रेस भी शामिल रही है। ऐसे में जीएसटी के नाम पर विपक्षी पार्टियां झूठा प्रचार कर रही हैं।" प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "जीएसटी में अगर कोई खामी है तो यह सरकार जनता की सरकार है और वह उस खामी को दूर करने का प्रयास करेगी।"

कांग्रेस विकास के मुद्दे से भागती है: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मैं लंबे समय से इंतजार कर रहा था कि कांग्रेस विकास के नाम पर चुनाव लड़े, मगर कांग्रेस विकास के मुद्दे से भागती है और कांग्रेस ने कभी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई।" उन्होंने कहा, "अब विकासवाद जीतने वाला है और वंशवाद हारने वाला है।"

पुराने लटके पड़े प्रोजेक्ट ढूंढ़-ढूंढ़ कर निकाले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं पुराने लटके पड़े प्रोजेक्ट ढूंढ़-ढूंढ़ कर निकालता हूं। आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि मंत्रियों के उद्घाटन करने के बाद भी परियोजनाएं लटकी पड़ी थी।" उन्होंने आगे कहा, "पिछली सरकारों में 12 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट पड़े थे, जिन्हें मैंने शुरू करवाया।"

लोकतंत्र के पर्व में चुनाव यज्ञ

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "चुनाव एक यज्ञ है और सतयुग से हम सुनते आए हैं कि जब भी यज्ञ होता है तो कोई न कोई रुकावट डालने वाले आते हैं।" बता दें कि हाल में राहुल गांधी गुजरात दौरे पर आए थे। गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

आठ नवंबर को मनाएंगे ब्लैक मनी मुक्त दिवस

प्रधानमंत्री ने कहा, "हम अब आठ नवंबर को ब्लैक मनी मुक्त दिवस मनाएंगे और वे ब्लैक मनी दिवस मनाएंगे।" उन्होंने कहा कि हमने 2 लाख 10 हजार शेल कंपनियों पर ताला लगा दिया है।

कांग्रेस को उखाड़ फेंके: अमित शाह

इस बीच भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, "मैं गुजरात के भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि गुजरात में वे कांग्रेस को उखाड़ फेंके।" उन्होंने कहा, "भाजपा अब कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक मजबूत संगठन बनकर उभर चुका है और गुजरात विधानसभा चुनाव में भी हम 200 सीटें जीतने जा रहे हैं।"

यह भी पढ़ें: आरटीआई : लापरवाह ड्राइविंग के कारण सबसे ज्यादा हुए रेल हादसे, सात वर्षों में 3 जोन की 111 बनी जांच समितियां

            

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.