विदेश मंत्री ने दिखाई दरियादिली, लीवर प्रत्यारोपण के लिये दिया पाकिस्तानी नागरिक को वीजा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
विदेश मंत्री ने दिखाई दरियादिली, लीवर प्रत्यारोपण के लिये दिया पाकिस्तानी नागरिक को वीजासुषमा स्वराज।

लखनऊ। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दरियादिली दिखाते हुए दो पाक नागरिकों को वीजा देने की घोषणा की है। मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए उन्होंने वीजा जारी करने का फैसला किया है। ऐसा वो पहली बार नहीं कर रही है इससे पहले भी कई बार वह ऐसा कर सुर्खियों में रह चुकी है।

विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त से भारत में लिवर प्रत्यारोपण के लिए एक पाकिस्तानी महिला नसीम अख्तर को वीजा देने के लिए कहा है। अख्तर के बेटे ने विदेश मंत्री सुषमा से मदद की गुहार लगाई थी।

यह भी पढ़ें- ट्विटर पर राहुल गाँधी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से कहा ‘शुक्रिया’

मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए वीजा

विदेश मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, मैंने भारतीय उच्चायुक्त से भारत में आपकी मां के लिवर प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए वीजा देने के लिए कहा है। स्वराज ने कहा कि एक अन्य वीजा लिवर प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए पाकिस्तानी नागरिक शब्बीर अहमद शाह को दिया गया है।

यह भी पढ़ें- सुषमा स्वराज ने फिर सुनी पाकिस्तानी की गुहार, इलाज के लिए दिया मेडिकल वीजा

शाह के बेटे अली असादुल्लाह ने भारत में अपने पिता के इलाज के लिए स्वराज से सोशल मीडिया पर आग्रह किया था। स्वराज ने ट्वीटर पर कहा , हम लिवर प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए आपके पिता को वीजा दे रहे हैं।

खेती और रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली मशीनों और जुगाड़ के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.