अभिनेत्री जायरा वसीम को छेड़ने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आज होगी अदालत में पेशी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अभिनेत्री जायरा वसीम को छेड़ने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आज होगी अदालत में पेशीसाभार: इंटरनेट

बॉलीवुड की मशहूर फिल्‍म दंगल में काम कर चुकी फेम अभिनेत्री जायरा वसीम ने दिल्‍ली से मुंबई जाने वाले विमान में अपने साथ छेड़छाड़ की शिकायत की थी। अब मुंबई पुलिस ने मामले के आरोपी को हिरासत में ले‍ लिया है। गौरतलब है कि अभिनेत्री ने सोशल मीडिया वेबसाइट इंस्टाग्राम पर 'वीडियो-स्टोरी' के जरिए कहा था कि उनके पीछे बैठे एक शख्स ने उन्हें छेड़ने की कोशिश की। विस्तारा फ्लाइट में हुई इस घटना के बारे में बताते हुए वह वीडियो में लगातार रो रही थीं। आरोप है कि फ्लाइट के क्रू मेंबर ने शिकायत के बावजूद कोई मदद नहीं की।

मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके रविवार देर शाम अंधेरी के रहने वाले आरोपी विकास सचदेव (39 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस बीच विस्तारा एयरलाइंस ने अभिनेत्री से माफी मांगते हुए घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट नागरिक उड्डयन महानिदेशालय डीजीसीए को सौंप दी है।

ये भी पढ़ें- जायरा से छेड़खानी के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने महाराष्ट्र के डीजीपी और विस्तारा को लिखा पत्र

महिला आयोग ने दिया नोटिस

इस बारे में राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा है कि हम एयर विस्तारा को नोटिस भेज रहे हैं कि उन्होंने जायरा की मदद नहीं की और विमान से उतरने के बाद भी उस व्यक्ति को गिरफ्तार करने का प्रयास नहीं किया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.