दुनिया की दस गंभीर खतरे वाली गिद्ध की प्रजातियों में तीन भारतीय भी 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
दुनिया की दस गंभीर खतरे वाली गिद्ध की प्रजातियों में तीन भारतीय भी भारतीय गिद्ध की प्रजातियाँ मुश्किल में 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दुनिया की दस गंभीर खतरे वाली गिद्ध की प्रजातियों में तीन भारतीय प्रजातियों को शामिल किया गया है। संरक्षणवादियों ने इन्हें उच्च संरक्षण देने की हिमायत की है। भारत ने अक्टूबर में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय वार्ता से पहले प्रस्ताव दिया है कि यह गिद्ध के संरक्षण के प्रयास में प्रमुख भूमिका निभाएगा। सम्मेलन के आयोजकों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- धीरे धीरे विस्फोटक पहुंचा कर धमाका करना चाहते थे साजिशकर्ता

भारत में मौजूद नौ गिद्ध की प्रजातियों में से तीन-ओरियंटल व्हाइट-बैक्ड, सेलेंडर बिल्ड व लांग बिल्ड- विलुप्ति के कगार पर हैं। बंबई नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी, ब्रिटिश चैरिटी रॉयल सोसाइटी के साथ इनके संरक्षण के लिए पक्षियों के प्रजनन पर कार्य कर रही है।

ये भी पढ़ें- गाय एक मुद्दा है लेकिन यहां उनके मालिक ही उन पर ढाते हैं जुल्म, एसिड और तलवार से करते हैं जख्मी

संयुक्त राष्ट्र के पर्यावरण कार्यक्रम में कहा गया है कि गिद्ध की 10 प्रजातियों में से कुछ गंभीर रूप से विलुप्ति के कगार पर हैं, जिन्हें उच्च संरक्षण वाली सूची के लिए प्रस्तावित किया गया है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

             

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.