समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करेंगे भारत-अमेरिका 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करेंगे भारत-अमेरिका भारतीय समुद्री जहाज। प्रतीकात्मक फोटो 

वाशिंगटन (भाषा)। भारत और अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों ने एशिया-प्रशांत और हिंद महासागरीय क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा से जुड़े बदलावों पर अपने विचार साझा किए और द्विपक्षीय समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के कदमों पर चर्चा की। रोड द्वीप में दो दिवसीय भारत-अमेरिकी समुद्री सुरक्षा वार्ता के दौरान इन अधिकारियों ने समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। अधिकारियों ने दोनों देशों के बीच हुई पहली समुद्री सुरक्षा वार्ता में लिए गए फैसलों के कार्यान्वयन की भी समीक्षा की।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

यह बैठक कल समाप्त हुई। इसके बारे दिए गए आधिकारिक ब्यौरे के मुताबिक, ‘‘दोनों पक्षों ने एशिया-प्रशांत और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया और द्विपक्षीय समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए आगे के कदमों पर विचार किया।''

ये भी पढ़ेंं: अमेरिका से सबसे बड़े बादाम आयातक के रूप में उभरकर सामने आया भारत

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संयुक्त सचिव (नि:शस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामले) पंकज शर्मा ने किया, जबकि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डेविड हेलवे ने किया। डेविड हेलवे एशियाई एवं प्रशांत सुरक्षा मामलों के कार्यवाहक सहायक रक्षा सचिव हैं।

ये भी पढ़ें: भारत-पाक तनाव को कम करने के प्रयासों में अपनी जगह बनाने की कोशिश करेंगे: अमेरिका

वार्ता के तहत अगले चरण की बातचीत भारत में होगी। पिछले माह, अमेरिकी प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल हैरी हैरिस ने दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग बढाने पर जोर दिया था।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.