अमेरिका से सबसे बड़े बादाम आयातक के रूप में उभरकर सामने आया भारत
Mithilesh Dhar 22 March 2017 2:46 PM GMT

हैदराबाद। भारत अगस्त, 2016 से फरवरी, 2017 के दौरान अमेरिका से सबसे बड़े बादाम आयातक के रूप में उभरकर सामने आया है। कैलिफोर्निया के बादाम बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। वर्ष 2015-16 में भारत 12.6 करोड पाउंड के साथ अमेरिका से बादाम आयात के मामले में चीन और स्पेन के बाद तीसरे स्थान पर रहा था। कैलिफोर्निया बादाम बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक, भारत सुदर्शन मजूमदार ने कहा, ‘‘अगस्त, 2016 से इस साल फरवरी तक हमने पहले ही 12 करोड पाउंड का निर्यात किया है। यह 59 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। इस तरह कैलिफोर्निया के बादाम के लिए चीन और स्पेन को पीछे छोड़कर भारत सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य बन गया है।''
खेती किसानी से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप
मजूमदार कहते हैं कि कैलिफोर्निया बादाम बोर्ड को लगता है कि भारत में आयात की ज्यादा संभावना है। इसलिए वो भारत को ज्यादा सुविधाएं मुहैया करा रहा है। मजूमदार आगे बताते है कि हम इस वर्ष आयात में और बढ़ोतरी करना चाहते हैं। हम अपना टारगेट 166 मिलियन तक करना चाहते हैं। बादाम सेहत के ज्यादा फायदेमंद होता है, लोग इसके प्रति सजग हो रहे हैं। ऐसे में हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
कैलिफोर्निया बादाम बोर्ड लोगों को सेहत के प्रति जागरूक भी कर रहा है, बिक्री बढ़ने का ये भी एक बड़ा कारण है। मजूमदार के मुताबिक, कैलिफोर्निया में बादाम के विश्व उत्पादन का 82 फीसदी हिस्सा है, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का स्थान है। अमेरिका में बादाम के उत्पादन का एक तिहाई देश और कनाडा में खाया जाता है, शेष 90 देशों में निर्यात किया जाता है।
ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
India china japan भारत अमेरिका America चीन California कैलिफोर्निया आयात Import जापान almonds बादाम इंपोर्ट
More Stories