चीन का रैनसमवेयर हमले में विश्वविद्यालयों के गंभीर नुकसान से इंकार 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   16 May 2017 11:46 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
चीन का रैनसमवेयर हमले में विश्वविद्यालयों के गंभीर नुकसान से इंकार चीन में भी साइबर हमला।

शंघाई (एएफपी)। चीनी अधिकारियों ने कहा है कि साइबर हमले से चीन के 66 विश्वविद्यालय प्रभावित हुए हैं लेकिन उन्होंने उच्च शिक्षा कंप्यूटर प्रणाली में व्यापक रूप से नुकसान संबंधी को खारिज कर दिया।

चीन के शिक्षा मंत्रालय के तहत संचालित शिक्षा एवं शोध नेटवर्क ने कहा कि इस साइबर हमले में कुल 1,600 में से 66 चीनी विश्वविद्यालय प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह कंप्यूटर किसी बड़ी सुरक्षा खामियों के बजाय आपरेटिंग सिस्टम को नियमित अद्यतन नहीं करने के कारण प्रभावित हुए हैं।

दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

चीनी अधिकारियों ने कल देर रात यह बयान जारी किया, जो साइबर हमले पर चीन की अब तक की सबसे विस्तृत टिप्पणी है।

शुक्रवार को साइबर हमले के बाद चीनी अधिकारियों ने इस मामले में छोटी टिप्पणी की थी। यहां इस हमले के कारण कंप्यूटरों के व्यापक रूप से प्रभावित होने की खबरे सामने आयी थीं।

              

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.