गवाही देने अदालत पहुंचा था, सरे आम गोली मार दी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
गवाही देने अदालत पहुंचा था, सरे आम गोली मार दीgaonconnection

बीकानेर (भाषा)। बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिला न्यायालय परिसर में हत्या के एक मामले के गवाह को सरे आम गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे राजकीय चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि हरीश सिंधी (45) पुत्र शीतलदास सिंधी निवासी सुरेशिया आज हत्या के मामले की गवाही देने के लिए अदालत आया था और दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी। वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गत 6 मार्च 2009 को सुरेशिया में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। मृतक हरीश सिंधी हत्या के मामलें में गवाह था। अदालत परिसर में अभियुक्त पक्ष के एक व्यक्ति ने हरीश पर दो गोलियां चलायी। एक गोली उसकी छाती में लगी। पुलिस आरोपितों को पकड़ने के प्रयास में जुटी है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.