जानिए राहुल गांधी और RSS के बीच का बवाल क्या है

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जानिए राहुल गांधी और RSS के बीच का बवाल क्या हैजानिए राहुल गांधी और RSS के बीच का बवाल क्या है

नई दिल्ली। RSS यानि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को महात्मा गांधी का हत्यारा कहकर राहुल गांधी ने अपनी मुसीबत बढ़ा ली है। 

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी से क्या कहा

-राहुल गांधी को संघ की सामूहिक निंदा नहीं करनी चाहिए थी। 

-राहुल गांधी इस मामले पर माफी मांगे या फिर ट्रायल फेस करने के लिए तैयार रहें।

-नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को मारा, RSS के लोगों ने गांधी जी को मारा, इन दोनों बातों में बहुत फर्क है। 

-जब आप किसी व्यक्ति विशेष के बारे में बोलते हैं तो आपको सतर्क रहना चाहिए।

इस मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने ये बात तब कही जब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अर्जी पर सुनवाई हो रही थी। राहुल गांधी ने अपने खिलाफ महाराष्ट्र की एक निचली अदालत में चल रहे आपराधिक मानहानि से जुड़े एक मामले को रद्द करने की मांग की है। राहुल ने एक चुनावी रैली में कहा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गांधी जी की हत्या की।

कैसे शुरू हुआ विवाद 

महात्मा गांधी की हत्या का आरोप कथित रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर लगाने को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दाखिल किया गया था। संघ की भिवंडी इकाई के सचिव राजेश कुंटे ने आरोप लगाया था, ''राहुल गांधी ने सोनाले में 6 मार्च को एक चुनावी रैली में कहा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गांधी जी की हत्या की। कांग्रेस नेता ने अपने भाषण के जरिए संघ की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाने की कोशिश की है ।''

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.