जीव आश्रय बच्चों को देगा पशु सुरक्षा की जानकारी

दिति बाजपेईदिति बाजपेई   30 July 2016 5:30 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जीव आश्रय बच्चों को देगा पशु सुरक्षा की जानकारीgaonconnection

लखनऊ। जीव आश्रय जल्द ही राजधानी के स्कूलों में जीव आश्रय क्लब की शुरुआत करने जा रहा है। इसके अंतर्गत स्कूली बच्चों को पशुओं के कल्याण और पशु सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी। इस क्लब से जुड़े छात्रों को जीव आश्रय द्वारा आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्विज़ प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। बच्चे इस संस्था से स्कूल के माध्यम से या सीधे भी जुड़ सकते हैं।

सचिव यतेंद्र त्रिवेदी ने कहा, “इस माध्यम से हम स्कूली बच्चों से जुड़कर उनको पशुओं के हित की जानकारी प्रदान कर पाएंगे। ये सच है कि बच्चे देश का भविष्य हैं, तो जीव आश्रय क्लब सभी छात्रों के लिए एक माध्यम बनेगा ताकि आने वाला कल पशुओं के लिए सुरक्षित हो और सभी ये जान पाएं कि पशु हमारे दोस्त और साथी हैं। 

इस क्लब से जुड़कर छात्रों को व्यवस्थित रूप से पशु सुरक्षा, पशुओं की देखभाल, उनका सही आहार आदि सम्बंधित जानकारियां प्रदान की जाएंगी।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.