गूगल अलर्ट बनाने वाले इंजीनियर ने नौकरी छोड़ शुरू की खेती, सालाना करते हैं 18 करोड़ की कमाई 

Vineet BajpaiVineet Bajpai   9 July 2018 4:52 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
गूगल अलर्ट बनाने वाले इंजीनियर ने नौकरी छोड़ शुरू की खेती, सालाना करते हैं 18 करोड़ की कमाई नागा कटारू आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले के गंपालागुडम गांव के रहने वाले हैं।

लखनऊ। हर इंजीनियर का सपना होता है कि उसे गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एप्‍पल जैसी कंपनियों में काम करने का मौका मिले, मौका मिल जाए तो कोई इसे छोड़ने का सपने में भी नहीं सोच सकता है। लेकिन नगा कटारू की कहानी सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल ये एक ऐसे भारतीय इंजीनियर है जिन्होंने गूगल में नौकरी पाई और फिर कुछ ही समय बाद इसे अपनी मर्जी से इसे छोड़ भी दिया।

ऐसा नहीं है कि उन्हें इससे भी बेहतर कहीं नौकरी मिल गई थी, बल्कि उन्होंने नौकरी इस लिए छोड़ी क्योंकि वो खेती करना चाहते थे। नागा कटारू आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले के गंपालागुडम गांव के रहने वाले हैं और आज उनकी गिनती अमेरिका के बड़े किसानों में होती है। नागा आज खेती से हर साल 18 करोड़ का टर्नओवर करते हैं। नागा अमेरिका में कैलीफोर्निया में बादाम व खुबानी की खेती करते हैं।

ये भी पढ़ें : किसान इस समय क्या करें, कृषि वैज्ञानिक ने दिये सुझाव

जब उनके दिमाग में खेती करने को आया तो उन्होंने कैलिफोर्निया में ही 320 एकड़ का फार्म किराए पर लिया और बादाम और खुबानी की खेती करने लगे, उसके बाद उन्होंने वह जमीन खरीद ली। आज कटारु की फर्म में पहले से ज्यादा सुविधाएं हैं।

ये भी पढ़ें : जापान का ये किसान बिना खेत जोते सूखी जमीन पर करता था धान की खेती, जाने कैसे

कटारु खुद एक तकनीकी के अच्छे जानकर है यही कारण है कि उन्होंने अपने फर्म में तकनीकी का ही प्रयोग किया। और वर्तमान समय में फर्म का उत्‍पादन पहले से कहीं ज्‍यादा कर लिया है। साल 2015 और 2016 में उन्‍हें इस फार्म ने 17 व 18 करोड़ रुपए टर्नओवर किया। कटारू का सपना है कि वह भारत में भी इस तरह की एडवांस खेती करें ताकि खेती करने के तरीके में बदलाव हो सके।

आठ साल तक गूगल में रहे

नगा कटारू ने गूगल में बतौर इंजीनियर आठ साल तक काम किया। इस दौरान उन्होंने 'गूगल अलर्ट' का आइडिया वहां के अधिकारियों को बताया। इस तरह 2003 में 'गूगल अलर्ट' लांच किया। गूगल अलर्ट बेहद ही पसंदीदा सॉफ्टवेयर है, जो काफी उपयोगी है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

           

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.