अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी को हुए 10 साल, तस्वीरों में देखिए दोनों का यादगार सफर
गाँव कनेक्शन 20 April 2017 1:34 PM GMT

लखनऊ। बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को आज दस साल पूरे हो गए हैं। दोनों की शादी किसी त्योहार से कम नहीं थी जब पूरे मीडिया जगत में इनकी शादी सुर्खियों में थी।
दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से दोनों विवाह बंधन में बंधे थे। अपनी दसवीं सालगिरह पर अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर फैंस की बधाइयां मिलने पर शुक्रिया कहा। अभिषेक ने लिखा, ‘और इस तरह पूरे 10 साल हो गए। ऐश्वर्या और मुझे शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। खूब सारा प्यार।’
देखिए दोनों की कुछ खूबसूरत तस्वीरें
Next Story
More Stories