अक्षय कुमार ने अनुपम खेर को दी जन्मदिन की बधाई 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अक्षय कुमार ने अनुपम खेर को दी जन्मदिन की बधाई खेर कल सात मार्च को 61 साल के होने जा रहे हैं।

मुंबई (भाषा)। अभिनेता अक्षय कुमार ने बॉलीवुड मंझे हुए अभिनेता अनुपम खेर को एक खास ट्विटर संदेश के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कुमार ने खेर के लिए उनके जन्मदिन से एक दिन पहले पार्टी का आयोजन किया। खेर कल सात मार्च को 61 साल के होने जा रहे हैं। इस दौरान अभिनेत्री तापसी पन्नू भी मौजूद थीं। ये तीनो ‘नाम शबाना' फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।

इससे पहले यह तिकड़ी साल 2015 में आई फिल्म ‘बेबी' में साथ काम कर चुकी है। इस फिल्म में खेर ने ओम प्रकाश शुक्ला का किरदार अदा किया था। कुमार ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें खेर केक काटते हुए दिख रहे हैं। अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, एक टीम जो साथ खाती है, साथ रहती है। कुमार और खेर कई फिल्मों जैसे ‘स्पेशल 26', ‘द शौकीन्स', ‘हे बेबी' और ‘जान-ए-मन' में साथ काम कर चुके हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.