दिलीप कुमार को अस्पताल से छुट्टी मिली

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
दिलीप कुमार को अस्पताल से छुट्टी मिलीदिलीप कुमार। फाइल फोटो

मुम्बई (भाषा)। अभिनेता दिलीप कुमार को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई। कुमार को उनके दाहिने पैर में सूजन के बाद इस महीने के शुरू में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कुमार को मुम्बई के बांद्रा उपनगरीय क्षेत्र स्थित लीलावती अस्पताल में गत छह दिसम्बर को भर्ती कराया गया था। अभिनेता की पत्नी एवं अभिनेत्री सायरा बानो ने कहा, ‘‘हम आज उन्हें घर ले आये। वह घर पर आराम करेंगे। वह स्वस्थ हो रहे हैं। सभी को उनकी शुभकामनाओं एवं प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।''

दिलीप कुमार 11 दिसम्बर को 94 वर्ष के हो गए। अस्पताल में उनका जन्मदिन बहुत सादे तरीके से मनाया गया था। कुमार ने अभिनय के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत 1944 में फिल्म ‘‘ज्वार भाटा'' से की थी। उन्होंने ‘‘मुगले आजम'', ‘‘गंगा जमुना'', ‘‘देवदास'', ‘'अंदाज'', ‘‘बाबुल'', ‘‘आन'', ‘‘अमर'', ‘‘शहीद'', ‘‘नया दौर'', ‘‘मधुमती'', ‘‘राम और श्याम'', ‘‘शक्ति'' और ‘‘मशाल'' जैसी फिल्मों में भी काम किया।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.