फिल्म अभिनेता और निर्देशक के. विश्वनाथ को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

Vineet BajpaiVineet Bajpai   25 April 2017 12:05 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
फिल्म अभिनेता और निर्देशक के. विश्वनाथ को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानितफिल्म अभिनेता और निर्देशक के. विश्वनाथ को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

नई दिल्ली। जाने-माने फिल्म निर्देशक और फिल्म अभिनेता कासीनधुनी विश्वनाथ को 2016 के लिए 48वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने आज दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (डीएसपीए) समिति की सिफारिश को स्वीकृति दे दी।

भारत सरकार द्वारा भारतीय सिनेमा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। पुरस्कार के अतंर्गत एक स्वर्ण कमल, 10 लाख रूपये का नकद पुरस्कार और एक शॉल प्रदान किया जाता है। राष्ट्रपति 3 मई, 2017 को विज्ञान भवन में यह पुरस्कार देंगे।

फिल्मों में शास्त्रीय और पारंपरिक कला प्रस्तुत करते रहे हैं के. विश्वनाथ

के. विश्वनाथ फिल्मों में शास्त्रीय और पारंपरिक कला, संगीत और नृत्य प्रस्तुत करते रहे हैं और भारतीय फिल्म उद्योग को निदेशित करने वाली शक्ति रहे हैं। निर्देशक के रूप में उन्होंने 1965 से 50 फिल्में बनाई हैं। उनकी फिल्में मजबूत कहानी, कहानी कहने की दिलचस्प तरीकों और सांस्कृतिक प्रमाणिकता के लिए जानी जाती हैं। सामाजिक और मानवीय विषयों पर उनकी फिल्मों को लोगों द्वारा खूब सराहा गया।

पद्मश्री और राष्ट्रीय पुरस्कार से किये जा चुके हैं सम्मानित

फिल्म निर्माण में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें 1992 में पद्मश्री से सम्मानित किया। उन्हें 5 राष्ट्रीय पुरस्कार, 20 नंदी पुरस्कार (आन्ध्र प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार) और लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार सहित 10 फिल्म फेयर पुरस्कार मिले हैं। उनकी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म स्वाथीमुथयम को श्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी में 59वें एकेडमिक पुरस्कार में भारत की आधिकारिक फिल्म के रूप में रखा गया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.