फिल्मफेयर अवॉर्ड  2018 : हिंदी मीडियम को बेस्ट पापुलर फिल्म का अवॉर्ड, इरफान खान बेस्ट एक्टर

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
फिल्मफेयर अवॉर्ड  2018 : हिंदी मीडियम को बेस्ट पापुलर फिल्म का अवॉर्ड, इरफान खान बेस्ट एक्टरफिल्मफेयर अवॉर्ड, हिन्दी मीडियम

इरफान खान की चर्चित रही फिल्म हिंदी मीडियम को फिल्म फेयर अवॉर्ड 2018 में बेस्ट लोकप्रिय फिल्म का अवॉर्ड मिला है। उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का भी अवॉर्ड मिला है।

विद्या बालन को फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ के लिए मिला बेस्ट एक्ट्रेस का (पापुलर कैटेगरी) का अवॉर्ड।

अभिनेता राजकुमार राव को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) का मिला अवॉर्ड

ये है पूरी लिस्ट

  • साकेत चौधरी की फिल्म हिंदी मीडियम को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला।
  • बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार अश्विनी अय्यर तिवारी को फिल्म बरेली की बर्फी के लिए मिला है।
  • क्रिटिक्स ने सीक्रेट सुपरस्टार के लिए ज़ायरा वसीम को बेस्ट एक्ट्रेस चुना
  • क्रिटिक्स ने न्यूटन को बेस्ट फिल्म माना है इस फिल्म के हीरो भी राजकुमार राव ही हैं।
  • बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर का ख़िताब राजकुमार राव को बरेली की बर्फी के लिए मिला और उसे रणबीर कपूर ने उन्हें दिया।
  • बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मेहर विज को फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के लिए दिया गया।
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) बने अरिजीत सिंह। बद्रीनाथ की दुल्हनिया के गाने ' रोके ना रुके...' के लिए जीता अवॉर्ड।
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) बनीं मेघना मिश्रा। उन्हें सीक्रेट सुपरस्टार के गाने 'नचदी फिरां ' के लिए चुना गया।
  • बेस्ट डायलॉग का अवॉर्ड हितेश केवल्य को शुभ मंगल सावधान के लिए मिला।
  • बेस्ट म्यूज़िक का अवॉर्ड प्रीतम को फिल्म जग्गा जासूस के लिए मिला।
  • बेस्ट गीतकार का अवॉर्ड अमिताभ भट्टाचार्य को जग्गा जासूस के गाने ' उल्लू का पट्ठा' के लिए मिला।
  • बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का अवॉर्ड प्रीतम को फिल्म जग्गा जासूस के लिए मिला।
  • बेस्ट ओरिजनल स्टोरी का अवॉर्ड अमित मसुरकर को फिल्म न्यूटन के लिए मिला।
  • बेस्ट एक्शन/स्टंट का अवॉर्ड टाइगर ज़िंदा है के लिए टॉम स्ट्रूथर्स को दिया गया।
  • बेस्ट एडिटिंग का पुरस्कार नितिन बैद को फिल्म ट्रैप्ड के लिए मिला।
  • बेस्ट कोरियोग्राफी पुरस्कार विजय गांगुली और आर डी वरन्दानी को जग्गा जासूस के गाने 'गलती से मिस्टेक' के लिए मिला।
  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड कोंकणा सेन शर्मा को मिला। फिल्म अ डेथ इन द गंज के लिए।
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले अवॉर्ड शुभाशीष भूटियानी को फिल्म मुक्ति भवन के लिए मिला।
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का अवॉर्ड सिर्शा रे को फिल्म अ डेथ इन द गंज के लिए मिला।
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम का अवॉर्ड परुल सोंध को डैडी के लिए मिला।
  • शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जैकी श्रॉफ को फिल्म खुजली के लिए मिला और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड शेफाली शाह को फिल्म जूस के लिए। जूस ही बेस्ट फिल्म भी चुनी गई।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.