प्रियंका ‘बेवॉच’ के लिए सही विकल्प : ड्वेन जॉनसन

गाँव कनेक्शनगाँव कनेक्शन   29 April 2017 10:50 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
प्रियंका ‘बेवॉच’ के लिए सही विकल्प : ड्वेन जॉनसनप्रियंका चोपड़ा और ड्वने जॉनसन

लॉस एंजेलिस (आईएएनएस)। हॉलीवुड फिल्म 'वेबॉच' में खलनायिका की भूमिका निभा रहीं प्रियंका चोपड़ा की फिल्म के अभिनेता ड‍्वेन जॉनसन ने तारीफ की है। हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने प्रियंका चोपड़ा की प्रशंसा करते हुए कहा कि आगामी फिल्म 'बेवॉच' के लिए वह सही विकल्प थीं।

जॉनसन ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, आकर्षण और हास्य के साथ दुश्मनी संतुलन के लिए मुश्किल है। 'बेवॉच' के लिए प्रियंका चोपड़ा बिल्कुल सही विकल्प। प्रियंका आगामी फिल्म में विक्टोरिया लीड्स नाम की नकारात्मक भूमिका में दिखाई देंगी।

मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अभिनेत्री अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' में दिखाई दे रही हैं। उनकी आगामी अमेरिकी फिल्म 'बेवॉच' सेठ गोर्डन द्वारा निर्देशित थी। यह इसी नाम के टेलीविजन धारावाहिक पर आधारित है। फिल्म में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।


         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.