अभिनेत्री तब्बू की बड़ी बहन फराह अगर पेशेवर होती तो बालीवुड का बड़ा नाम होतीं : ऋषि कपूर
Sanjay Srivastava 11 April 2017 4:00 PM GMT
मुंबई (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का कहना है कि बीते जमाने की अदाकारा फराह नाज अगर पेशेवर होतीं तो वह मनोरंजन उद्योग का बड़ा नाम हो सकती थीं।
अभिनेत्री तब्बू की बड़ी बहन फराह 1980 व 1990 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री रहीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यश चोपड़ा की फिल्म 'फासले' से की थी। ऋषि ने फराह की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए कहा, "खूबसूरत हीरोइनों में से एक और कमाल की अदाकारा फराह नाज। तब्बू की बड़ी बहन। अगर यह पेशेवर होतीं तो बड़ा नाम होतीं।"
मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप
दोनों कलाकारों ने 'नकाब', 'नसीब अपना अपना' और 'घर-घर की कहानी' में साथ काम किया था। फराह पिछली बार 2005 की फिल्म 'शिखर' में नजर आईं।
मुंबई bollywood Mumbai तब्बू ऋषि कपूर फराह नाज पेशेवर मनोरंजन उद्योग Rishi Kapoor Farah Naaz Tabu biggest star
More Stories