आज महिलाएं परिस्थितियों के आगे नहीं झुकतीं : श्वेता बसु प्रसाद 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   22 Nov 2016 7:10 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
आज महिलाएं परिस्थितियों के आगे नहीं झुकतीं : श्वेता बसु प्रसाद अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद।

मुंबई (आईएएनएस)| टेलीविजन धारावाहिक 'चंद्र नंदनी' में योद्धा राजकुमारी की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद का कहना है कि आजकल की महिलाएं परिस्थितियों के आगे झुकने वाली नहीं, बल्कि मजबूत इरादों वाली हैं।

टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक में उनका किरदार नंदिनी, चंद्रगुप्त मौर्य से शादी की तैयारी में हैं। चंद्रगुप्त मौर्य का किरदार रजत टोकस निभा रहे हैं। श्वेता शादी के बाद अपने किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं।

टेलीविजन पर प्रसारित हो चुका ‘चंद्र नंदनी’ का टीजर हिट है। मुझे विश्वास है कि इस तरह के मजबूत किरदार के साथ मैं न्याय कर पाऊंगी।
श्वेता बसु प्रसाद अभिनेत्री

नंदिनी एक राजकुमारी की तरह बड़ी हुई हैं और अब उनकी युद्ध के मैदान में जाने की बारी है। उन्होंने कहा, "वह स्वतंत्र हैं और कुछ भी गलत बर्दाश्त नहीं करेंगी। अपनी शादी के बाद, जब वह सबकुछ खो देती है तो वह परिस्थितियों का शिकार नहीं, बल्कि ताकतवर बनती है।"

उन्होंने कहा, "नंदिनी की तरह आज सभी महिलाएं परिस्थितियों के आगे झुकती नहीं हैं, बल्कि मजबूती से इसका सामना करती हैं। नंदिनी ऐसे व्यक्ति से चुनौती लेती है, जो उनके राजवंश को खत्म कर देता है।"



    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.