स्वर कोकिला लता मंगेशकर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   28 Sep 2017 1:42 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
स्वर कोकिला लता मंगेशकर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री  ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर।

नई दिल्ली (भाषा)। स्वर कोकिला लता मंगेशकर को राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी लोगों ने आज जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

भारत के राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है, भारत की सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकरजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनकी आवाज देश के संगीत की आत्मा बनी रहे राष्ट्रपति कोविन्द।

लता मंगेशकर को उनके 88वें जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया है, सम्माननीय लता मंगेशकर दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके कोकिल स्वरों की करोड़ों भारतीय प्रशंसा करते हैं, मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया है, भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका, भारत रत्न लता मंगेशकर जी को जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। आपकी आवाज यूँ ही दुनिया में गूंजती रहे।

भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा के सदस्य अमित शाह ने ट्वीट किया है, अपनी मधुर आवाज और संगीत कौशल से समूचे विश्व मे भारत को गौरवान्वित करने वाली भारत रत्न आदरणीय लता मंगेशकर दीदी को जन्मदिन की मंगलकामनाएं।

उन्होंने लिखा है, ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

                 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.