गुरमीत-देबीना बनेंगे दो लड़कियों के पैरंट्स
गाँव कनेक्शन 6 March 2017 6:15 PM GMT

मुंबई। करण जौहर के सेरोगेसी से पिता बनने के बाद अब ग्लैमर वर्ल्ड से एक और सेलिब्रिटी के पैरंट्स बनने की खबर आ रही है। टीवी जगत की मशहूर जोड़ी गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने नेक मुहिम के जरिए दो लड़कियों को गोद लिया है। इनका नाम पूजा और लता है। गोद लेने की सारी औपचारिकताएं अंतिम दौर में है।
अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक गुरमीत ने अपने होमटाउन गृहनगर जारमपुर (बिहार) में दो लड़कियों को गोद लिया है। लड़कियों के मुंबई आकर सितारों के साथ रहने के सवाल पर गुरमीत ने कहा, 'नहीं। ऐसा करना मुश्किल होगा। लड़कियों के लिए यह सांस्कृतिक स्तर पर बड़ा बदलाव होगा।'
गुरमीत और देबीना ने तय किया है कि अभी तो वो पटना में ही लड़कियों को स्कूल भेजेंगे। यह जारमपुर के मुकाबले बड़ा शहर है। यहां ये लड़कियां एक साल पढ़ाई करेंगी। अखबार के हवाले से बताया गया कि गुरमीत ने कहा, 'एक साल पूरा हो जाने के बाद लड़कियां हमारे साथ अंधेरी (मुंबई) वाले घर में शिफ्ट हो जाएंगी। मेरा भाई और उनका परिवार पटना में रहता है। ऐसे में वो लोग लड़कियों की देखभाल करते रहेंगे। देबीना और मैं भी साल में दो से तीन बार पटना आते-जाते रहेंगे।'
गुरमीत ने बताया, 'लड़कियों की आपबीती मेरी मां से सुनने के बाद मैंने देबीना से इस बारे में बात की। इसके बाद हमने बच्चों को घर मुहैया करवाने का मन बनाया ताकि उन्हें बेहतर एजुकेशन और मेरा नाम मिल सके।'
More Stories