संजय दत्त बने रणबीर कपूर का लुक हुआ लीक
गाँव कनेक्शन 12 April 2017 8:10 PM GMT

मुंबई। संजय दत्त पर बन रही बायोपिक की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पहले ही आ चुका है। अब इस फिल्म में रणबीर का दूसरा लुक भी लीक हो गया है। बता दें कि रणबीर कपूर संजय की बायोपिक में लीड रोल निभा रहे हैं। इन तस्वीरों को विवादित फिल्म समीक्षक केआरके ट्वीट किया है।
अपने पहले लुक में रणबीर संजय के जवानी के दिनों वाले अंदाज में नजर आए थे लेकिन अब नई फोटोज में वह संजय के करंट लुक में नजर आ रहे हैं। पहली बार में फोटो को देखकर आप अंदाजा भी नहीं लगा पांएगे कि ये संजय दत्त नहीं रणबीर कपूर हैं।
मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप
संजय दत्त पर बन रही इस बायोपिक के लिए रणबीर कपूर सख्त फिजिकल ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसका असर उनकी बॉडी पर दिखने भी लगा है। निर्देशक राजकुमार हिरानी ने रणबीर को इस फिल्म के लिए साइन किया है। पहले इस तरह की रिपोर्ट आ रही थी कि रणबीर कैसे संजय की तरह दिख पाएंगे? लेकिन हाल में सामने आया रणबीर का लुक बिल्कुल संजय दत्त जैसा ही है। हालांकि, संजय दत्त की उम्र 57 साल है और उनके जैसा दिखने के लिए रणबीर को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर ने ऐसा करने के लिए 250 घंटे का संजय दत्त से जुड़ा फुटेज भी देखा है। इनमें फिल्म, वीडियो, इंटरव्यू वगैरह शामिल हैं। राजकुमार हिरानी पहले भी संजय दत्त से जुड़ी फिल्में बना चुके हैं, जिनमें मुन्नाभाई सीरीज की फिल्में शामिल हैं।
ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
More Stories