विन डीजल भारत पहुंचे, जोरदार स्वागत  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
विन डीजल भारत पहुंचे, जोरदार स्वागत  मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते विन डीजल

मुंबई (आईएएनएस)। अपनी फिल्म 'ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ द जेंडर केज' के प्रचार के सिलसिले में भारत आए हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विन डीजल का ढोल बजाकर व तिलक लगाकर जोरदार स्वागत किया गया।

अमेरिकी अभिनेता के साथ उनकी सहकलाकार दीपिका पादुकोण और निर्देशक डीजे कारुसो भी मौजूद थे। विन हवाईअड्डे से दीपिका का हाथ थामे बाहर निकले। अपने प्रशंसकों और मीडिया को देखकर उनके चेहरों पर मुस्कान आ गई। तीनों का ढोल, नगाड़े बजाकर जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने खुशी-खुशी तस्वीरें खिंचवाई।

डीजल दो दिन के भारत दौरे पर आए हैं। उनकी फिल्म 'ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ द जेंडर केज' शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिल्म के कलाकार भारत आने से पहले फिल्म की टीम के सदस्यों के साथ मेक्सिको और लंदन में 'ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ द जेंडर केज' का प्रचार कर चुके हैं। यह फिल्म 'ट्रिपल एक्स' सीरीज की तीसरी फिल्म है। इससे पहले 'ट्रिपल एक्स' (2002) और 'ट्रिपल एक्स : स्टेट ऑफ द यूनियन' (2005) रिलीज हो चुके हैं। फिल्म में रूबी रोज, सैमुएल एल जैक्सन, डोनी येन और टोनी जा भी हैं।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.