संगीत प्रेमियों के लिए नई दिल्ली में गुरुवार से शुरू होगा स्वामी हरिदास तानसेन संगीत नृत्य महोत्सव 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   4 Jan 2017 7:13 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
संगीत प्रेमियों के लिए नई दिल्ली में गुरुवार से शुरू होगा स्वामी हरिदास तानसेन संगीत नृत्य महोत्सव गायिका शुभा मुदगल।

नई दिल्ली (भाषा)। स्वामी हरिदास-तानसेन-संगीत-नृत्य महोत्सव गुरुवार से शुरू होगा। बॉलीवुड गानों की धुनों पर थिरकते हुए वर्ष 2016 से विदा लेने वाली राजधानी दिल्ली में अब ‘स्वामी हरिदास-तानसेन-संगीत-नृत्य महोत्सव' की मेजबानी के लिए तैयार है। इस महोत्सव में संगीत प्रेमियों को सर्वश्रेष्ठ शास्त्रीय संगीत और नृत्य का अद्भुत समागम देखने को मिलेगा। चार दिन तक चलने वाला नृत्य एवं संगीत महोत्सव कल शुरू हो रहा है। इसमें हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत और नृत्य के दिग्गज एक ही छत के नीचे जुटेंगे।

इस महोत्सव में जो दिग्गज कलाकार प्रस्तुति देने वाले हैं, उनमें बांसुरीवादक पंडित हरि प्रसाद चौरसिया, गायिका शुभा मुदगल और अश्विनी भीडे देशपांडे शामिल हैं। इस महोत्सव का विचार लेकर आने वाली प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना उमा शर्मा भी इसमें प्रस्तुति देंगी।

इस वार्षिक महोत्सव में दिग्गज कवियों एवं संगीतकारों- स्वामी हरिदास और मियां तानसेन को श्रद्धांजलि दी जाएगी। समारोह का समापन उस्ताद शुजात खान और उस्ताद अमजद अली खान की प्रस्तुति के साथ होगा।

महोत्सव का उद्घाटन पूर्व क्रिकेटर कपिल देव करेंगे। अतिथियों के रूप में शिव नाडार, मुरलीधर भंडारे, शुभलक्ष्मी खान, अमन अली खान आदि मौजूद होंगे। भारतीय संगीत सदन द्वारा आयोजित यह समारोह मॉडर्न स्कूल के शंकर लाल हॉल में होगा।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.