मोबाईल बताएगा धान की खेती का हाल
गाँव कनेक्शन 9 May 2016 5:30 AM GMT

कटक (भाषा)। राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (एनआरआरआई) ने एक मोबाइल एप ‘राइसएक्सपर्ट' विकसित किया है जो कि खेती बाड़ी से सम्बंधित जानकारी उपलब्ध कराएगा।
कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने आज एक किसान मेले में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह एप कीटनाशक छिड़काव, पोषण, विभिन्न हालात के लिए चावल किस्मों सहित चावल की खेती से जुड़ी अन्य जानकारी उपलब्ध कराएगा।
उन्होंने कहा कि यह एप वेब आधारित एप्लीकेशन प्रणाली है जिस पर किसानों से लेकर कृषि वैज्ञानिकों तक से सूचनाएं आ सकती हैं और विभिन्न समस्याओं का तुरंत समाधान मिलेगा। यह एप किसानों के लिए काफ़ी मददगार होगा।
Next Story
More Stories