ऑल इंडिया रैंकिंग में ये हैं देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय
गाँव कनेक्शन 7 April 2016 5:30 AM GMT

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने अलग अलग श्रेणियों में देश की टॉप-10 यूनिवर्सिटीज़ की लिस्ट जारी की है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जारी ये अभी तक की पहली रैंकिंग है। मंत्रालय ने नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) कार्यक्रम 'इंडिया रैंकिंग 2015' के तहत इस रैंकिंग का ऐलान किया है। मानव संसाधन मंत्रालय ने 29 सितंबर 2015 से एनआईआरएफ की शुरुआत की थी, जिसके तहत हर साल इंजीनियरिंग, प्रबंधन, विश्वविद्यालय और फार्मेसी श्रेणियों में भारत के शीर्ष संस्थानों की रैंकिंग की जाती है।
टॉप-10 मैनेजमेंट संस्थान
1. आईआईएम, बेंग्लुरु
2. आईआईएम, अहमदाबाद
3. आईआईएम, कलकत्ता
4. आईआईएम, लखनऊ
5. आईआईएम, उदयपुर
6. आईआईएम, कोझीकोड़
7. इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली
8. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट, भोपाल
9. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर
10. आईआईएम, इंदौर
टॉप-10 इंजीनियरिंग संस्थान
1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेकनॉलजी, मद्रास (चेन्नई, तमिलनाडु)
2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेकनॉलजी, बॉम्बे (मुंबई, महाराष्ट्र)
3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेकनॉलजी, खड़गपुर (खड़गपुर, पश्चिम बंगाल)
4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेकनॉलजी, दिल्ली (नई दिल्ली)
5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेकनॉलजी, कानपुर (उत्तर प्रदेश)
6. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेकनॉलजी, रुड़की (उत्तराखंड)
7. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेकनॉलजी, हैदराबाद
8. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेकनॉलजी, गांधीनगर (अहमदाबाद, गुजरात)
9. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेकनॉलजी, रोपड़-रूपनगर (पंजाब)
10. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेकनॉलजी, पटना (बिहार)
टॉप-10 फार्मा संस्थान
1. मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, कर्नाटक
2. यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, चंडीगढ़
3. जामिया हमदर्द, नई दिल्ली
4. पूना कॉलेज ऑफ फार्मेसी, पुणे
5. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, निरमा यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद
6. बॉम्बे कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मुंबई
7. बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रांची
8. अमृता स्कूल ऑफ फॉर्मेसी, कोच्चि
9. जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, तमिलनाडु
10. जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मैसूर
टॉप-10 विश्वविद्यालय
1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंग्लोर
2. डियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी मुंबई
3. जेएनयू दिल्ली
4. हैदराबाद विश्वविद्यालय
5. तेजपुर विश्वविद्यालय
6. दिल्ली विश्वविद्यालय
7. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
8. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी त्रिवेन्द्रम
9. बिट्स पिलानी
10. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
More Stories