ऑस्कर अवॉर्ड्स: लियोनार्डो डिकैपरियो बने सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ऑस्कर अवॉर्ड्स: लियोनार्डो डिकैपरियो बने सर्वेश्रेष्ठ अभिनेताgaon connection, oscar

गाँव कनेक्शन नेटवर्क
अमरीका के लॉस एंजलिस शहर में आयोजित हुए 88वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में लियोनार्डो डिकैपरियो को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाज़ा गया। लियोनार्डो को फ़िल्म 'दि रेवनंट' के लिए ऑस्कर मिला।  इससे पहले भी वो ऑस्कर के लिए चार बार नामांकित हो चुके थे लेकिन हर बार वो नाक़ाम रहे। लियोनार्डो ने 'द रेवनंट' में अपनी भूमिका के लिए ख़ूब तारीफ़ें बटोरी थीं।
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार 'दि रेवनंट' के निर्देशक एलेजांद्रो जी इनारितु को मिला है।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनी ब्री लार्सन जिन्हें फ़िल्म 'रूम' में अदाकारी के लिए ये पुरस्कार मिला।
सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ऑस्कर पुरस्कार 'स्पॉटलाइट' को मिला।
सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंटरी फीचर का पुरस्कार 'एमी' को दिया गया है। 'एमी' का निर्देशन भारतीय मूल के फ़िल्म निर्देशक आसिफ़ कपाड़िया ने किया है।
'दि डैनिश गर्ल' फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार अलीसिया विकांडर को दिया गया है
"ब्रिज ऑफ स्पाइज" के लिए मार्क रायलैंस को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है।
बेस्ट डॉक्यूमेंटरी शॉर्ट पुरस्कार 'दि गर्ल इन दि रिवरः दि प्राइस ऑफ फॉरगिवनेस' को मिला है।
पाकिस्तान की शरमीन उबैद चिनॉय को दूसरा ऑस्कर पुरस्कार पाक में ऑनर किलिंग पर आधारित इस शॉर्ट डॉक्यूमेंटरी के लिए दिया गया है।
हंगरी की फ़िल्म 'सन ऑफ सॉल' को विदेशी भाषा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ऑस्कर पुरस्कार मिला है। ऑस्कर में इस बार सबसे ज़्यादा फ़िल्म 'द रेवनंट' पर सबकी निगाहें रहीं जिसे 12 श्रेणियों में नामांकित किया गया था।
इस फ़िल्म को बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार मिला है।
वहीं ऑस्ट्रेलियाई निर्देशक जॉर्ज मिलर की फ़िल्म 'मैड मैक्सः फ्यूरी रोड' को 10 श्रेणियों में नामांकित किया गया। इस फ़िल्म को बेस्ट फ़िल्म एडिटिंग का पुरस्कार मिला है।
दोनों फ़िल्मों के अलावा 'द बिग शॉर्ट', 'ब्रिज ऑफ़ स्पाइज़', 'ब्रुकलिन', 'द मार्शियन' और 'रूम एंड स्पॉटलाइट' को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के लिए नामांकित किया गया है।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.