छठ महापर्व 2022: तस्वीरों में देखिए कैसे मनाया गया आस्था का महापर्व
आस्था के महापर्व छठ पूजा का समापन हो गया, चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरूआत नहाय खाय से होती है और समापन ऊषा अर्घ्य के साथ होता है।
Divendra Singh 31 Oct 2022 9:00 AM GMT
छठ पूजा के चौथे दिन उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व का समापन हो गया। नदी, तालाब में लोगों ने सूरज देवता को अर्घ्य दिया।
नहाय खाय के साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरूआत की जाती है, उत्तर भारत के कई राज्यों के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में चार दिनों तक महापर्व का उत्सव मनाया जाता है।
चार दिन तक चलने वाले इस त्योहार के दौरान सूर्य और छठी मैया की पूजा की जाती है। छठ मैया देवी उषा हैं जिन्हें वैदिक काल से सूर्य की पत्नी माना जाता रहा है। यह त्योहार बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों और नेपाल में भी बड़े जोर-शोर से मनाया जाता है।
chhath #chhath puja #story
Next Story
More Stories