पश्चिमी यूपी में अभी तक सबसे ज्यादा निर्विरोध जीत
गाँव कनेक्शन 1 Nov 2015 5:30 AM GMT

आज जिला व क्षेत्र पंचायत चुनावों की मतगणना चल रही है| कुल 3112 जिला पंचायत वार्ड व 77576 क्षेत्र पंचायत वार्डों में से सुबह 11.30 तक क्रमशः 17 जिला पंचायत व 950 क्षेत्र पंचायत वार्डों के परिणाम घोषित किये जा चुके हैं| इनमें से ज़्यादातर निर्विरोध जीत हैं|
जिला पंचायत की बात करें तो मैनपुरी, गोंडा व इटावा में एक-एक, हरदोई में दो और प्रतापगढ़ में 12 जिला पंचायत सीटों में से सब पर ही निर्विरोध जीत हुई है|
वहीँ क्षेत्र पंचायत के घोषित 950 परिणामों में से भी ज़्यादातर निर्विरोध जीत हुई हैं| निर्विरोध जीत का चलन फिलहाल पश्चिम उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है|
सबसे ज्यादा 60 क्षेत्र पंचायत प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत इटावा में हुई है, जो कि समाजवादी पार्टी का गढ़ है| 58 निर्विरोध जीत के साथ बुलान्दशहर, 45 के साथ मेरठ, 43 जीत के साथ बागपत भी आगे चल रहे हैं|
पश्चिम उत्तर प्रदेश में दोपहर 12 बजे तक क्षेत्र पंचायत की 249 सीटों के परिणाम आ चुके हैं, जिनमें अन्य क्षेत्रों के मुकाबले सबसे ज्यादा 185 लोग निर्विरोध जीते हैं|
More Stories