राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लखनऊ डीएम सम्मानित
गाँव कनेक्शन 23 Jan 2016 5:30 AM GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने प्रदेश स्तर पर निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम में सबसे अच्छा काम करने पर जिला निर्वाचन अधिकारियों व उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ कई अफसरों को सम्मानित किया गया है।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मनाए गए राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2016 पर मतदाता जागरुकता के क्षेत्र में सबसे बेहतर कार्य दिखाने के लिए लखनऊ के डीएम राजशेखर, सहारनपुर की डीएम संध्या तिवारी, मुजफ्फरनगर के तत्कालीन डीएम कौशल राज शर्मा व बाराबंकी की तत्कालीन डीएम मिनिस्ती एस को राज्यपाल ने 25,000 धनराशि का चेक व स्मृति चिन्ह प्रदान किया है।
इसके अतिरिक्त साथ साथ प्रदेश में आगरा जिले की तत्कालीन डीएम मनीषा त्रिघटिया,शामली के डीएम एनपी सिंह व बनारस के डीएम प्रांजल यादव सहित अवनीश कुमार शर्मा, प्रतिमा गुप्त, सुष्मा मिश्रा, राजेश कुमार पाण्डेय, जेपी सिंह, शची घिल्डियाल, दनेश चंद्र,अमरेंद्र कुमार सेंगर और इन्द्रमणि त्रिपाठी को यह पुरस्कार दिया गया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रशासन के आला अधिकारियों के अलावा सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों, कैंपस एंबेस्डर, स्वीप को-ऑर्डिनेटर को भी सम्मानित किया गया।
More Stories