Budget 2019 Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- यह आशा, विश्वास और आकांक्षा की सरकार

निर्मला सीतारमण ने बजट की शुरूआत में ही कहा कि यह आशा, विश्वास और आकांक्षा का बजट है।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo

लखनऊ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार 2.0 का पहला बजट पेश कर रही हैं। उन्होंने बजट की शुरूआत में ही कहा कि यह आशा, विश्वास और आकांक्षा का बजट है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में परिवहन सेवाओं का विस्तार हो रहा है। भारतमाला योजना से रोड बन रहे हैं और नए व्यापारिक कॉरिडोर बनाये जा रहे हैं।

यह है बजट 2019 (Budget 2019) के प्रमुख बिंदु (Highlights)-

1. आशा, विश्वास और आकांक्षा का बजट- बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस बार देश की जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ हमें सरकार में बैठाया है। इस चुनाव में लोगों ने भरपूर वोट दिया। पहली बार महिला, युवा, बुजुर्गों ने अच्छा काम करने वाली सरकार पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि यह आशा, विश्वास और आकांक्षा का बजट है।

2. अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की बात- उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हमारी सरकार तेजी से काम कर रही है और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद कर रही है। हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। हमारी सरकार ने कई नई योजनाओं को अमलीजामा पहनाया है। पिछले पांच साल में हमने देश की अर्थव्यवस्था का कायाकल्प करने का काम किया। हमारा लक्ष्य लोगों के घरों में शौचालय पहुंचाना, घरों में बिजली पहुंचाना था।

3. नेशनल ट्रांसपोर्ट कार्ड का ऐलान- सरकार ने नेशनल ट्रांसपोर्ट कार्ड का ऐलान किया है। रेलवे और बसों में इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। रूप कार्ड की मदद इसे चलाया जा सकेगा। बस, रेल का टिकट सभी एक साथ किया जा सकेगा।

4. परिवहन सेवाओं का लगातार हो रहा विस्तार- निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस सरकार में चाहे रेलवे हो या रोड सबका विस्तार हुआ है। भारतमाला योजना से रोड बन रहे हैं और नए व्यापारिक कॉरिडोर बनाये जा रहे हैं। इसके अलावा 300 किमी लंबी नई मेट्रो रेलवे लाइन को मंजूरी मिली है।

5. छोटे दुकानदारों के लिए पेंशन- वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि छोटे दुकानदारों को पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा मात्र 59 मिनट में सभी दुकानदारों को लोन मिलेगा। इसका लाभ 3 करोड़ से अधिक छोटे दुकानदारों को मिलेगा।

6. गांव, गरीब और किसान को केंद्र में रखकर बजट- निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह बजट गांव, गरीब और किसान को केंद्र में रखकर बना है। अन्नदाता अब ऊर्जादाता बनेंगे। हमारे किसान ऐसे ही सफलता पाएंगे। 2022 तक गांव-गांव तक बिजली पहुंचेगी। वर्ष 2021 तक 1.95 करोड़ घर गाँवों में बनाने का लक्ष्य।

7. किसानोंं की आय जल्द होगी दोगुनी- किसानों की आय जल्दी ही दोगुनी होगी। हम जीरो बजट फॉर्मिंग पर जोर दे रहे हैं। किसान जल्दी ही और सफल होंगे।

8. रेलवे में PPP मॉडल पर जोर- पानी और गैस के लिए राष्ट्रीय ग्रिड बनेगा। रेलवे को 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश की ज़रूरत है, जिसे पूरा किया जाएगा। चार साल में गंगा नदी पर कार्गो परिवहन शुरू होगा। इसके लिए अलग से जलशक्ति मंत्रालय बनाया गया है। जलशक्ति मंत्रालय जल संसाधनों का प्रबंधन करेगा।

9. केंद्र में गांव- सरकार ने अपने बजट में गांव को केंद्र में रखा है। वित्त मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी का विचार था कि भारत गांवों में बसता है। सरकार का केंद्र बिंदु गांव, किसान और गरीब है। हमारा लक्ष्य है कि 2022 तक हर गांव में बिजली पहुंचेगी।

10. डिजिटल साक्षरता पर जोर- डिजिटल साक्षरता के अन्तर्गत 2 करोड़ लोगों को साक्षर किया गया है।

11. 24 लाख आवास बना- प्रधानमंत्री शहरी विकास योजना के तहत 24 लाख आवास बना है। 47 लाख बन रहे हैं। 95 प्रतिशत शहर ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) हुए हैं। शौचालयों को गूगल मैप पर भी अपलोड किया गया है।

12. उद्योगों को भी दिया जाएगा बढ़ावा- वित्त मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार देश में 100 नये क्लस्टर बनाएगी। 20 20 प्रोद्योगिकी बिजनेस इंक्यूबेटर स्थापित किए जाएंगे जिसके माध्यम से 20 हजार लोगों को ट्रेंड किया जायेगा। 10 हजार नये किसान उत्पादक संघ बनेंगे। दालों के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाना भी लक्ष्य है। हमारा लक्ष्य आयात पर कम खर्च करने का है। इसके साथ ही डेयरी के कामों को बढ़ावा दिया जायेगा। अन्नदाता ऊर्जादाता भी हो सकता है। किसान को उसकी फसल का सही दाम देना हमारा लक्ष्य है।

13. नई शिक्षा नीति में अनुसंधान और नवाचार पर जोर- नई शिक्षा नीति में अनुसंधान, शोध और नवाचार पर जोर दिया गया है। शोध के लिए राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र (National Research Foundation-NRF) विकसित किया जाएगा।

14. बनेंगे दस हजार किसान उत्पादक संघ- दस हजार किसान उत्पादक संघ बनेंगे। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य देना प्राथमिकता होगा। दुग्ध उत्पादन बढ़ाया जाएगा।

15. शुद्ध पानी हमारी प्राथमिकता- सबको शुद़ध पानी हमारी प्राथमिकता है। गांव में हर घर तक पानी पहुंचाया जाएगा, 1500 ब्लॉकों की पहचान की गई है।

16. जारी होंगे नए सिक्के- एक, दो, पांच, दस और 20 रूपये के नए सिक्के बनेंगे जो दृष्टिबाधित लोगों के लिए उपयोगी होंगे। ये सिक्के बाजार में जल्द ही उपलब्ध होंगे।

17. मुद्रा योजना में महिलाओं के लिए सुविधा- मुद्रा योजना के तहत महिलाओं के लिए एक लाख तक का लोन दिया जा सकेगा।

यह भी पढें- Budget 2019 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं देश का 'बही-खाता'

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.