एक साल में कन्नौज जिले में 369 करोड़ के कर्जदार हुए किसान
Ajay Mishra 5 April 2017 1:13 PM GMT

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क
कन्नौज। ‘‘अप्रैल 2016 से मार्च 2017 तक 369 करोड़ रूपये का फाइनेंस केसीसी के तहत हुआ है। छोटे-बड़े करीब 60 हजार किसानों ने लोन लिया है।’’ यह कहना है कि लीड बैंक मैनेजर परमाल सिंह का।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की पहली कैबिनेट बैठक में एक लाख तक के कर्ज वाले किसानों को लोन माफी के ऐलान के बाद ‘गाँव कनेक्शन’ के इस संवाददाता ने एलडीएम से इस बाबत बात की। उन्होंने बताया कि मार्च क्लोजिंग चल रही थी। अब वह बैंक शाखाओं से दोबारा सूची मांगेंगे। किस किसान पर कितना कर्ज है। उनका कहना है कि करीब जिले में करीब 60 हजार किसानों ने कर्ज लिया है।
बड़े किसानों को अधिक घाटा, मिले लाभ
कांग्रेस पार्टी से उमर्दा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके कुंवर योगेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि ‘‘कर्ज बड़े किसान का भी माफ होना चाहिए। बड़े किसान अधिक लागत लगाता है। घाटा भी उसे अधिक होता है तो उसे भी कर्ज माफी के दायरे में रखना चाहिए। फायदा मिलना तो मुश्किल रहता है, ज्यादातर घाटा ही रहता है।’’
More Stories