पेड़-पौधों को देवता मानते हैं हम : सिंचाई मंत्री
Jitendra Tiwari 8 July 2017 12:17 PM GMT

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क
गोरखपुर। प्रदेश के सिंचाई मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने पौधरोपण अभियान के तहत रजही कैम्प के पास बरगद, पीपल व पाकड़ का पौधा लगाया।
इस अवसर पर धर्मपाल सिंह ने कहा, “भारत एक ऐसा देश है जहां पेड़-पौधों को देवता तथा नदियों को माता माना जाता है। हमारे देश में विविधता में एकता का जो स्वरूप देखने को मिलता है, वे पूरे विश्व में कहीं देखने को नहीं मिलता है। पेड़-पौधे द्वारा हम सभी लोग देवताओं का स्मरण करते हैं।” उन्होंने कहा, “जीवन के लिए वृक्षों का होना बहुत जरूरी है। बिना वृक्ष के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि धरती के संतुलन के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे को लगाना चाहिए।”
ये भी पढ़ें- इनसे सीखिए... कैसे बिना मिट्टी के भी उगाए जा सकते हैं फल और सब्ज़ियां
डीएफओ ने विभाग के कार्यों के बारे में बताते हुए कहा, “जनपद में 6.5 लाख पौधों में 3.5 लाख वन विभाग तथा 3 लाख पौधे अन्य विभाग द्वारा लगाये जाएंगे।”
ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
More Stories