मोदी ऐसे आदमी जो गंजे को भी कंघी बेंच दें : संजय सिंह

Ajay MishraAjay Mishra   27 Aug 2017 9:05 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मोदी ऐसे आदमी जो गंजे को भी कंघी बेंच दें : संजय सिंहआम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने भाजपा पर तंज कसा

कन्नौज। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कन्नौज में प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी ऐसे आदमी हैं जो गंजे को भी कंघी बेच दें। भाषण प्रतियोगिता कराई जाए तो देश में प्रधानमंत्री का पहला स्थान आएगा। प्रदेश में इस समय भाजपा के लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं।

जिला मुख्यालय कन्नौज से करीब तीन किमी दूर एसवीएस इंटर कॉलेज खेल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

दोपहर तीन बजे शुरू हुई सभा में यूपी प्रभारी ने कहा कि पांच महीने पहले लोगों ने बड़ी उम्मीद के साथा भाजपा को वोट दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को जंगल बनाने का काम किया है। योगी कहते हैं कि ये अपराधी हैं कौन, बाहर के लोग नहीं यह भारतीय जनता पार्टी के लोग हैं।

उन्होंने कहा कि एंटी-रोमियो, लव जिहाद के नाम पर भाजपा के लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं। पहले यह इंसान की सेवा करना सीखें। बाद में राजनीति करें। धर्म के नाम पर मारो और काटो की राजनीति भाजपा कर रही है। भाजपा के लोग यूपी को नफरत की आग में झोंकना चाहते हैं।”

हरियाणा में हो रहे बवाल पर आप के यूपी प्रभारी ने कहा, ‘‘बलात्कारी बाबा के लिए 35 लोग मार दिए गए। मुख्यमंत्री खट्टर बलात्कारी बाबा से मिले हुए हैं। वहां पर भाजपा के लोग ही बवाल कर रहे हैं।’’ सभा समापन के बाद उन्होंने विनोद दीक्षित अस्पताल के बाहर बनी मार्केट में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

भ्रष्टाचार के कारण है महंगाई

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि किसानों से आलू दो रुपए, टमाटर पांच रुपए, प्याज पांच रुपए में खरीदा जाता है, लेकिन बाजार में 60 रुपए, 80 रुपए, 100 और 120 रुपए किलो बिकता है। यह महंगाई भ्रष्टाचार के कारण है।

ऑक्सीजन से मौत शर्मनाक

उन्होंने कहा कि गोरखपुर में हुई 60 बच्चों की ऑक्सीजन से मौत बहुत ही शर्मनाक है। यूपी में अपराधीकरण हो रहा है। इससे मुक्त करने का विकल्प आप ही है। यूपी में जिला और मंडल स्तर पर हम काम कर रहे हैं। आने वाला नगर निकाय चुनाव बड़ी ही दमदारी से लड़ा जाएगा। अब पूंजीपति और बाहुबली ही नहीं आम आदमी भी राजनीति करेगा।

दिल्ली सरकार की चर्चा अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी में हो रही है। हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा करने वाली मोदी सरकार में 84 फीसदी रोजगार घटा है। यह श्रम विभाग का कहना है। गड्ढा भरने के नाम पर करोड़ों रुपए खा लिए गए।’’

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.