लोगों को जानकारी नहीं, इसलिए कर रहे जीएसटी का विरोध-राज्यमंत्री संदीप सिंह

Ajay MishraAjay Mishra   30 Jun 2017 6:55 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लोगों को जानकारी नहीं, इसलिए कर रहे जीएसटी का विरोध-राज्यमंत्री संदीप सिंहपत्रकारों के सवालों पर नहीं बोल पाए संदीप सिंह।

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

कन्नौज। चौथी बार इत्रनगरी आए जिले के प्रभारी/चिकित्सा शिक्षा, बेसिक, माध्यमिक, प्राविधिक और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दे सके। पूछे गए प्रश्नों पर डीएम ने सफाई और उत्तर दिए।

विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जिला योजना समिति की बैठक के बाद दोपहर एक बजे के बाद पत्रकार वार्ता हुई। इसमें राज्यमंत्री संदीप सिंह ने सरकार के 100 दिन के कार्यों को बताया। संदीप सिंह ने कहा, "कुछ जिलों को वीआईपी का दर्जा मिला था, जिसकी वजह से 24 घंटे बिजली मिलती थी, इसे समाप्त कर दिया गया। सभी जिलों को समान बिजली दी जा रही है। एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन कर अब तक 1,53,808 अतिक्रमण करने वालों को चिहिन्त किया गया है। अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। सूबे में 30 जून तक 1.21 लाख किमी में 80 हजार किमी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात भी कही।

राज्यमंत्री ने सूबे में 86 लाख से अधिक किसानों का 31 मार्च 16 तक का लोन माफ करने का निर्णय लेने की बात भी कही। अवैध खनन पर प्रतिबंध के बाद नई खनन नीति लागू कर दी गई। सरकारी ठेके ई-टेंडरिंग से करने का निर्णय लिया गया। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए एंटी रोमियो स्कवायड गठन किया गया।

सरकारी कामों में तेजी लाने के लिए सार्वजनिक अवकाशों की संख्या में कमी की गई। मानसरोवर यात्रा में राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि 50 हजार से बढाकर एक लाख कर दी गई।

कन्नौज को कुछ नहीं मिला, ये रहा ब्योरा

राज्यमंत्री संदीप सिंह ने जो ब्योरा दिया है उसमें कन्नौज के लिए मार्च 2016 तक पंजीकृत एक लाख छह हजार 640 लघु एवं सीमांत किसानों का 554 करोड़ 15 लाख 81 हजार का लोन माफ किया गया है। अवैध कब्जा के मामले में ग्रामसभा में 11.833 हेक्टेयर भूमि रिक्त कराई गई। षासकीय भूमि/संपत्ति पर अवैध कब्जों से 5.420 हेक्टेयर भूमि खाली कराई गई। कन्नौज में 1007.98 किमी गड्ढा मुक्त सड़कों के सापेक्ष 977.80 किमी सड़कें तीन निर्माण खंडों की ओर से गड्ढा मुक्त हो चुकी हैं।

विकास भवन सभागार में जिला योजना समिति की बैठक में शामिल अधिकारी और जनप्रतिनिधि।

लोगों को जानकारी नहीं, इसलिए कर रहे जीएसटी का विरोध

कन्नौज जिले के प्रभारी/बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा, ‘‘जीएसटी आज रात से पूरे देष में लागू हो रही है। देशहित में है। एक समान टैक्स लगेगा। देश की इकोनामिक को फायदा होगा। इसे अच्छे रूप में अपनाएं। अगर कुछ दिक्कतें होंगी तो व्यापारियों से राय लेकर आने वाले समय में सुधार भी किया जाएगा। इससे महंगाई नहीं बढ़ेगी। जिन लोगों को जानकारी नहीं है इसलिए विरोध कर रहे हैं।’’

किसानों को करना होगा एक महीने इंतजार

राज्यमंत्री से पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए डीएम जगदीश प्रसाद ने कहा कि ‘‘लोन माफी में बैंकों को सीबीएस माध्यम से भुगतान भेजा जाएगा। फसली लोन माफ हुआ है। जुलाई में प्रक्रिया पूरी हो पाएगी, उसी के बाद प्रमाण पत्र मिल सकेगा। बैंकों में भुगतान आने लगा है।’’

पुल बनवाने की मांग, सफाई कर्मियों ने भी सौंपा ज्ञापन

गुगरापुर से आए श्याम प्रताप सिंह भदौरिया ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र राज्यमंत्री संदीप सिंह को दिया। इसमें उन्होंने बताया, ‘‘गंगानदी पर गोरी बांगर पर पीपो का पुल बनवाया जाए। कोई पुल नहीं है, जिसकी वजह से दिक्कतें होती हैं।’’ दूसरी ओर उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों पर व्यक्तिगत काम कराने और न करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया।

21,340 लाख के प्रस्ताव का अनुमोदन

जिला योजना समिति की बैठक में राज्यमंत्री संदीप सिंह ने वर्ष 2017-18 के लिए 21,340 लाख के 51 विभागों के विकास कार्यों आदि का अनुमोदन किया। इसमें 10,905.99 लाख रूपए केंद्रांश है। वर्ष 2016-17 में 21,453 लाख परिव्यय का अनुमोदन मिला था। इस बार कम कर दिया गया है।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.