महिलाएं जानें सुरक्षा और सम्मान से जुड़े अधिकार

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
महिलाएं जानें सुरक्षा और सम्मान से जुड़े अधिकारमहिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े कई कानून बने हैं जिनके बारे में महिलाओं को जागरूक होना चाहिए और जरूरत पड़ने पर कानूनी सहायता भी लेनी चाहिए।

स्वयं डेस्क

लखनऊ। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े कई कानून बने हैं जिनके बारे में महिलाओं को जागरूक होना चाहिए और जरुरत पड़ने पर कानूनी सहायता भी लेनी चाहिए। पुलिस हिरासत में भी महिलाओं को कुछ खास अधिकार मिले हैं जिनके बारे में लखनऊ के हाईकोर्ट के एडवोकेट डॉ. केके शुक्ला बता रहे हैं-

  • महिला की तलाशी केवल महिला पुलिसकर्मी ही ले सकती है।
  • महिला को सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले पुलिस हिरासत में नहीं ले सकती।
  • अगर महिला को कभी लॉकअप में रखने की नौबत आती है, तो उसके लिए अलग से व्यवस्था होगी।
  • बिना वॉरंट गिरफ्तार महिला को तुरंत गिरफ्तारी का कारण बताना जरूरी होगा और उसे जमानत संबंधी अधिकार के बारे में भी बताना जरूरी है।
  • गिरफ्तार महिला के निकट संबंधी को सूचित करना पुलिस की ड्यूटी है।
  • सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट में कहा गया है कि जिस जज के सामने महिला को पहली बार पेश किया जा रहा हो, उस जज को चाहिए कि वह महिला से पूछे कि उसे पुलिस हिरासत में कोई बुरा बर्ताव तो नहीं झेलना पड़ा।

मुफ्त कानूनी सहायता

महिलाओं को फ्री लीगल ऐड दिए जाने का प्रावधान है। अगर कोई महिला किसी केस में आरोपी है तो वह फ्री कानूनी मदद ले सकती है। वह अदालत से गुहार लगा सकती है कि उसे मुफ्त में सरकारी खर्चे पर वकील चाहिए। महिला की आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, लेकिन महिला को यह अधिकार मिला हुआ है कि उसे फ्री में वकील मुहैया कराई जाए। लीगल ऐड कमिटी महिला को मुफ्त कानूनी सलाह देगी।

This article has been made possible because of financial support from Independent and Public-Spirited Media Foundation (www.ipsmf.org).

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.