ट्वीट पर समर्थन के लिए ऋषि कपूर ने कहा शुक्रिया

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ट्वीट पर समर्थन के लिए ऋषि कपूर ने कहा शुक्रियाgaonconnection, ट्वीट पर समर्थन के लिए ऋषि कपूर ने कहा शुक्रिया

मुंबई (भाषा)। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट पर लोगों से मिले समर्थन का शुक्रिया अदा किया है। अभिनेता ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कांग्रेस के शासन के दौरान देश की सभी बड़ी संपत्तियों के नाम गांधी परिवार के नाम पर रखे जाने की आलोचना की थी।

अभिनेता अनुपम खेर और अन्य कई हस्तियों ने ऋषि कपूर के इन सिलसिलेवार ट्वीट का समर्थन किया था। ऋषि कपूर ने समर्थकों का शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया, ''मैंने जो कुछ भी कहा उसके लिए अभूतपूर्व और बिना किसी स्वार्थ के दिए आपके समर्थन, प्यार और एकजुटता का शुक्रिया।'' उन्होंने आगे लिखा, 'शुक्रिया..शुक्रिया..आप लोगों की प्रतिक्रिया अभूतपूर्व है। मैं ये दिल से कह रहा हूं और मैं जानता हूं कि आपको ये पता है।''

नेहरु-गांधी परिवार पर किए ट्वीट पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऋषि कपूर के बांद्रा वाले घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अभिनेता के खिलाफ नारेबाजी की और पथराव भी किया। ऋषि कपूर ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था, ''हमें देश की महत्वपूर्ण संपत्तियों के नाम उन लोगों के नाम पर रखने चाहिए जिन्होंने समाज के विकास में योगदान दिया है। हर चीज गांधी के नाम? मैं सहमत नहीं हूं। सोचना लोगों।''

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.