सहारनपुर दंगा बसपा के दो पूर्व विधायकों ने कराया : बालियान 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सहारनपुर दंगा बसपा के दो पूर्व विधायकों ने कराया : बालियान केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान।

बरेली (भाषा)। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने आज आरोप लगाया कि सहारनपुर का दंगा बसपा के दो पूर्व विधायकों ने कराया है। बालियान ने कहा, ‘‘मुजफ्फरनगर दंगा सपा सरकार के मंत्री आजम खां की देन था, सहारनपुर दंगा बसपा के दो पूर्व विधायकों ने कराया है। बसपा के दो पूर्व विधायकों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जातीय और सांप्रदायिक संघर्ष की राह पर धकेल दिया है।''

यूपी से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री बालियान ने कहा, ‘‘दंगे की जांच गहन स्तर पर चल रही है। कई लोग चिह्नित किये जा चुके हैं। दोषियों को जेल जाना होगा।'' गंगा सफाई अभियान पर उन्होंने बताया कि गंगा के किनारे जलमल शोधन संयंत्र लगाने की योजना तैयार है। पांच सौ से अधिक कारखानों को नोटिस जारी किए गए हैं जिन्होंने नदी को गंदा किया है। बालियान ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तीन साल पूरे हुए हैं। किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं हैं। किसी ने पद का दुरुपयोग नहीं किया है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.