बांदा: कोहरे की वजह से नदी में गिरी बस, ड्राइवर की मौत, चार घायल 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बांदा: कोहरे की वजह से नदी में गिरी बस, ड्राइवर की मौत, चार घायल नदी में गिरी बस

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कोहरे के चलते एक बस नदी में जा गिरी, जिसमें बस चालक की मौत हो गई और चार यात्री घायल हो गए। जसपुरा से बांदा की तरफ जा रही बांदा डिपो की रोडवेज बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 70 मीटर नीचे केन नदी में जा गिरी।

यह हादसा सुबह 08:30 बजे पैलानी में हुआ। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। घायलों को निकलाने का काम किया जा रहा है। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शालिनी ने बताया कि आज सुबह करीब नौ बजे बांदा से चित्रकूट की ओर जा रही बस घने कोहरे के कारण पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई। इस हादसे में बस चालक की मृत्यु हो गई जबकि छह घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शालिनी के मुताबिक बस में चालक समेत कुल सात लोग ही थे।

हादसे के शिकार लोगों को मुख्यमंत्री ने मदद का किया ऐलान

उन्होंने मृतक को दो लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपये की मदद देने का ऐलान किया है। इस बस में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे। हादसे में जान गंवाने वाले बस चालक की पहचान 38 वर्षीय बस ड्राइवर रामनरेश के रूप में हुई है।

दुर्घटना में घायलों की संख्या

होरीलाल पुत्र बिंदा उम्र 55 वर्ष, धर्म सिंह पुत्र सभाजीत 38 वर्ष, जय सिंह पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर 31 वर्ष जसपुरा, बद्री पुत्र श्री पाल 30 वर्ष तथा दो लोग और हैं इन लोगों को जसपुरा सीएससी में भर्ती कराया गया।

कोहरे को करण हो रहे हादसे

वहीं, इससे पहले दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी घने कोहरे के चलते कई हादसे देखने को मिले हैं। कोहरे के कारण बुधवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक के बाद एक 18 गाड़ियां आपस में भिड़ गईं , जिसमें कई लोग जख्मी हो गए. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हालांकि दिल्ली और आसपास के इलाके में हुई गाड़ियों की इस भिड़ंत में किसी की मौत नहीं हुई।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.