सपा का विभाजन अब पूरा हो गया है, अब इसे नहीं बचाया जा सकता : अमर सिंह

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सपा का विभाजन अब पूरा हो गया है, अब इसे नहीं बचाया जा सकता  : अमर सिंहअमर सिंह। फाइल फोटो

मिर्जापुर। सपा से निष्कासित नेता अमर सिंह ने आज कहा कि वह पार्टी में कभी वापस नहीं लौटेंगे। नवमी के अवसर पर ‘मां विंध्यवासिनी' के दर्शन करने आए सिंह ने कहा, ‘‘सपा का विभाजन अब पूरा हो गया है। इसे बचाने के लिए अब कोई राजनीतिक उपाय नहीं है।'' सपा में वापसी के बारे में उन्होंने कहा कि अब वह कभी पार्टी में वापस नहीं लौटेंगे। ‘‘एक बार पिता ने बाहर किया और फिर पुत्र ने।

ये भी पढ़ें- समाजवादी पार्टी ने मुझे छुट्टा सांड बना दिया है जहां हरा दिखेगा वहीं मुंह मारूंगा : अमर सिंह

मैं अब वापस जाने की बजाय घर पर बैठना पसंद करूंगा।'' दर्शन के लिए सिंह के साथ फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा भी आई थीं। सपा सहित राजनीतिक दलों द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए जाने के बारे में सिंह ने कहा कि यदि सपा-कांग्रेस गठबंधन की जीती सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव हो जाए तो वे अधिकांश हार जाएंगे।

इससे पहले एक प्रेस कांफ्रेंस में सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। किसानों की कर्ज माफी पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सवाल उठाये जाने पर उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की ईमानदारी पर अखिलेश संदेह नहीं कर सकते।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.