यूपी में महिलाओं के लिए लॉन्च हुआ जागृति ऐप

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी में महिलाओं के लिए लॉन्च हुआ जागृति ऐपजागृति ऐप लॉन्च करते हुए महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी व राज्य मंत्री स्वाति सिंह। 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं को सशक्तिकरण जागरुक करने के लिए जागृति ऐप लॉन्च किया गया। ऐप का लॉन्च करते हुए महिला कल्याण विभाग की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि महिलाओं को सम्मान और उनके विकास के अवसर प्रदान करना यूपी सरकार का संकल्प है। इस दौरान महिला सशक्तिकरण पर एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया, जिसमें कई सरकार और विभाग के साथ ही कई गणमान्य लोगों ने अपने सुझाव दिए।

कैबिनेट मंत्री का समारोह में स्वागत करतीं प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग रेणुका कुमार।

लखनऊ में महिला कल्याण विभाग की तरफ से महिला सशक्तिकरण पर संवाद का आयोजन किया गया। प्रमुख सचिव महिला एवं बाल कल्याण विभाग रेणुका कुमार ने कहा कि ये आयोजन मकसद प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। सेमिनार में आए लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण मिशन को सफल बनाना हमारे विभाग का उद्देश्य है। रीता बहुगुणा ने कहा कि यूपी के सभी लोगों के सुझावों और सहयोग से महिला सशक्तीकरण को बल मिलेगा।

समारोह को राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाए जाने के हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

सेमिनार में विभाग के साथ पुलिस और प्रशासन से जुड़े लोगों के साथ मीडिया और गैर सरकारी संगठनों से जु़ड़े लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

महिला सुरक्षा पर अपनी बात रखते हुए गाँव कनेक्शन के फाउंडर नीलेश मिसरा।
सेमिनर में शामिल नवभारत टाइम्स के स्थानीय संपादक सुधीर मिश्रा व अन्य।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.