बाराबंकी में लगी लोक अदालत, निपटे बीस हजार मामले

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बाराबंकी में लगी लोक अदालत, निपटे बीस हजार मामलेनिस्तारित मामलों में प्री-लिटिगेशन के कुल 18764 मामले।

बाराबंकी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर राम कैलाश जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद बाराबंकी में विभिन्न विभागों एवं सिविल कोर्ट बाराबंकी के समस्त न्यायालयों द्वारा समग्र रूप से कुल 20773 मामलों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल एक करोड़ 52 लाख 49 हजार 787 रुपए अर्थदण्ड एवं प्रतिकर के रूप में जमा कराया गया। निस्तारित मामलों में प्री-लिटिगेशन के कुल 18764 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 41 लाख 54 हजार धनराशि वसूल किया गया। सिविल कोर्ट के विभिन्न न्यायालयों द्वारा कुल 2009 वादों का निस्तारण करते हुए कुल एक करोड़ 32 लाख 04 हजार 807 धनराशि अर्थदण्ड एवं प्रतिकर के रूप में वसूल किया गया।

यह जानकारी देते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुरजन सिंह ने बताया कि जनपद न्यायाधीश द्वारा कुल 13 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें से मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 08 वादों का निस्तारण करते हुए कुल 27 लाख 81 हजार प्रतिकर के रूप में दिलाया गया। विभिन्न अपर जिला एवं सत्र न्यायालयों द्वारा कुल 52 मुकदमों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय एवं अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय द्वारा कुल 49 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। न्यायिक दण्डाधिकारियों द्वारा कुल 1896 मामलों को निस्तारित करते हुए धनराशि 4 लाख 96 हजार 780 रुपए अर्थदण्ड के रूप में वसूल किया गया।

दीवानी न्यायालयों द्वारा कुल 30 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें 06 उत्तराधिकार के वाद निस्तारित हुए। उत्तराधिकार वादों के निस्तारण में 19 लाख 17 हजार रुपए मूल्य के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किए गए। जिले के विभिन्न राजस्व न्यायालयों से कुल 1774 वादों का निस्तारण किया गया। जिले की विभिन्न बैंकों द्वारा कुल 52 एनपीए खातों का निस्तारण करते हुए 27 लाख 14 हजार रुपए वसूल किए गए। विद्युत विभाग द्वारा कुल 12 मामलों का निस्तारण एवं चकबन्दी विभाग द्वारा कुल 351 मामलों का निस्तारण एवं जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा 2120, पशुपालन विभाग द्वारा 1743, समाज कल्याण विभाग द्वारा 343 मामलों का, जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा 08 मामलों का, नगर पालिका द्वारा 12 मामलों का निस्तारण किया गया।


      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.