लखनऊ: प्रदेश में 6 एडिशनल SP के तबादले 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लखनऊ: प्रदेश में 6 एडिशनल SP के तबादले लखनऊ: प्रदेश में 6 एडिशनल SP के तबादले 

सहारनपुर। योगी सरकार ने प्रदेश के 6 एडिशनल SP के तबादले के आदेश दिये हैं। देवरिया जिले के अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह को हटाकर वाराणसी में स्टाफ ऑफीसर पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।

वाराणसी के स्टाफ ऑफीसर पुलिस महानिरीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा को हटाकर देवरिया जिले के अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। जबकि गौतमबुद्ध नगर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात प्रबल प्रताप सिंह को हटाकर सहारनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पद पर तैनात किया गया है।

उत्तर प्रदेश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

सहारनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय सिंह को हटाकर लखनऊ के अपर पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ में तैनात किया गया है और आगरा के अपर पुलिस अधीक्षक प्रोटोकाल विद्या सागर मिश्रा को हटा कर सहारनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर तैनात किया गया है।

इसके साथ ही सहारनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रफीक अहमद को हटाकर अपर पुलिस अधीक्षक सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद पर तैनात किया गयै है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.