मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देने के बाद राज्यपाल राम नाईक ने कहा, यूपी विकास की नई ऊंचाईयां प्राप्त करेगा
Sanjay Srivastava 5 Jun 2017 1:15 PM GMT
लखनऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके जन्मदिन की बधाई दी।
राजभवन से जारी एक बयान के अनुसार, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा।
उत्तर प्रदेश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप
उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के नारे का समर्थन करने वाले मुख्यमंत्री के प्रयास से समाज के सभी वर्गों का विकास होगा तथा सौहार्द बढ़ेगा।
Next Story
More Stories