उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी, एक प्रतिशत भी नहीं हुई बारिश
Ashwani Nigam 29 Jun 2017 8:24 PM GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून बार धीमी चाल से चल रहा है। तय समय से दस्तक देने बाद भी मानूसन में जो बारिश होनी चाहिए नहीं हो रही है। गुरुवार को लखनऊ समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बरसात तो हुई लेकिन यह एक मिलीमीटर से भी कम थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग अमौसी लखनऊ के अनुसार इस दिन लखनऊ में 0.6 मिलीमीटर बरसात हुई जो सामान्य से बहुत कम है। यहां निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया '' जून महीना समाप्त होने को है लेकिन इस बार सामान्य से भी कम बरसात हुई है।''
उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक जून से लेकर अभी तक कुल औसत वर्षा 40.8 मिलीमीटर हुई है जो सामान्य वर्षा 85.5 मिलीमीटर से 47.7 प्रतिशत कम है। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में से 70 जिलों में इस महीने सामान्य से भी कम वर्षा रिकार्ड की गई है जबकि पांच ही ऐसे जिले हैं जहां पर सामान्य से अधिक बरसात हुई है।
प्रदेश में कौशाम्बी और चित्रकूट ऐसे जिलें हैं जहां पर अभी तक बरसात नहीं हुई है जबकि सबसे ज्यादा बरसात अलीगढ़ जिले में हुई है। इस जिले में 102.7 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में सामान्य बरसात होने की संभावना है।
More Stories