किशोरी को नहाते देख रेप करने का आरोपी 9वीं का छात्र गिरफ्तार

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
किशोरी को नहाते देख रेप करने का आरोपी 9वीं का छात्र गिरफ्तारकिशोरी से दुष्कर्म। प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्र मोहनलालगंज में किशोरी से रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 9वीं का छात्र है आरोप है कि उसने लड़की को नहाते देख पहले छेड़खानी फिर रेप किया।

गोमती नगर के विशालखंड में रहने वाले परिवार की बेटी एक साल से अपनी नानी के पास मोहनलालगंज में रह रही थी। परिजनों के मुताबिक घर पर अकेले नहाते देख नौंवी के छात्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान जब उसने इसका विरोध किया तो उसने उसे जान से मारने की कोशिश भी की। सीओ माहनलालगंज ने बताया कि पीड़िता के माता-पिता और भाई गोमतीनगर के विशालखंड में रहते हैं। करीब एक साल पहले मामा की मौत के बाद से पीड़िता की बूढ़ी नानी अकेले रह गई थी, जिसकी देखरेख करने किशोरी उसके पास आयी थी।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

रविवार रात किशोरी मकान के पिछले हिस्से में बने टिनशेड पर नहाने गई थी। आते समय उसने बाहर निकल कर देखा तो उसके होश उड़ गए। टिन शेड की दरार से पड़ोस में रहने वाला कक्षा नौ का छात्र उसे नहाते हुए देख रहा था।

किशोरी ने उसे डांटते हुए शिकायत करने की बात कही तो छात्र अपनी गलती मानते हुए माफी मांगने लगा। किशोरी नहीं मानी तो इससे नाराज छात्र ने किशोरी के गले में पड़ा दुपट्टा पकड़ लिया और उसकी गर्दन कस दी। इसके बाद उसे घसीटता हुआ पास के खेत में ले गया। दुपट्टे से गर्दन कसी होने के चलते किशोरी चीख नहीं सकी। खेत में दुष्कर्म करने के बाद वह उसे बेसुध हालत में छोडक़र फरार हो गया। करीब आधा घंटे बाद किशोरी की नानी उसे ढूंढ़ती हुई आईं तो खेत में बेसुध पड़ा देख उसके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाकर लोगों को एकत्र किया।

शरीर पर हैं चोट के निशान

किशोरी के होंठों पर बुरी तरह से चोटें आई हैं। गर्दन व हाथ-पैरों में खरोच के निशान हैं। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि किशोरी की तरफ से छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी छात्र घर से भागा हुआ था, जिसे सोमवार सुबह एक रिश्तेदार के घर दबिश देकर दबोच लिया गया। हालांकि आरोपी छात्र ने रेप की बात से इनकार किया है। उसने बताया कि वह रोज किशोरी को नहाते हुए देखता था। पकड़े जाने पर माफी मांगी, लेकिन वह नहीं मानी तो मारपीट की।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.