InternationalYogaDay: मोदी के साथ योग करने गए कई बच्चे बीमार

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
InternationalYogaDay: मोदी के साथ योग करने गए कई बच्चे बीमारयोग के दौरान बेहोश हुई बालिका को अस्पताल ले जाते लोग।

लखनऊ। लखनऊ में प्रधानमंत्री के साथ योग के कार्यक्रम में ह‌िस्सा लेने के बाद करीब 20 बच्चों के बीमार होने की सूचना है। बताया जा रहा है क‌ि इन बच्चों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अंतरराष्ट्रीय योग द‌िवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में थे। इस कार्यक्रम मे 50 हजार से ज्यादा लोगों ने ह‌िस्सा ल‌िया था ज‌िसमें 100 द‌िव्यांग और 7,750 स्कूली बच्चे शमिल थे। जानकारी के मुताब‌िक बुधवार को योग करने के ल‌िए ये बच्चे देर रात से जाग रहे थे। रात में गर्मी थी सुबह बारिश के बाद तापमान में अचानक ग‌िरावट आ गई। इसके योग के बाद स्नैक्स लेते ही कुछ बच्चे बेहोश हो गए।

बारिश में भीगने से बीमार हुए बच्चे

लोकबंधु हॉस्पीटल के डॉक्टर्स के मुताबिक, सुबह-सुबह बारिश में भीग जाने के चलते बच्चों की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें अस्पताल लाया गया। बच्चों को सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत थी, जिसका उपचार किया जा रहा है।

अधिकतर ज्यादा लड़कियां हुई बीमार

महक, दिव्या, मानसी, साधना, श‌िवांगी, सरला, सोनम, रनु, अनुप्र‌िया, प्र‌ियांशी, हेमा, अनुष्का अंक‌िता, शांत‌ि, रवीना, लक्ष्मी, माधुरी, दीपा, रोजी, महक, द‌िव्या और मानसी सह‌ित 20 से ज्यादा बच्चे शाम‌िल हैं।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

             

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.